फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: जीडीए का कर्मचारी बताकर 2.50 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। मानबेला क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना में फर्जी गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) का पत्र देकर आवास के नाम पर 2.50 लाख रुपये की ठगी के आरोपी विजय प्रताप को पुलिस ने क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने स्वयं को जीडीए कर्मचारी बताता था। आरोपी की पहचान सहजनवा थाना क्षेत्र के भरपुरवा भीटीरावत निवासी विजय प्रताप के रूप में हुई है। उसके कब्जे से फर्जी आवंटन पत्र भी बरामद किया गया है।
विज्ञापन

अजय नगर, रसूलपुर वार्ड नंबर 55 निवासी असगर अली ने सदर सांसद को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि उनकी मुलाकात विजय प्रताप से हुई थी, जिसने खुद को जीडीए का कर्मचारी बताते हुए मानबेला में आवास दिलाने का आश्वासन दिया। इसके एवज में उसने 2.50 लाख रुपये की मांग की। पीड़ित के अनुसार, अलग-अलग तिथियों में उनके साले की ओर से ऑनलाइन माध्यम से धनराशि भेजी गई। इसके बाद आरोपी ने जीडीए के नाम से फर्जी आवंटन पत्र तैयार कर सौंप दिया और जल्द आवास आवंटित होने का भरोसा दिलाया। शिकायत में यह भी आरोप था कि आरोपी ने उपाध्यक्ष के नाम पर भी अतिरिक्त धनराशि की मांग की थी। बाद में जब आवंटन की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ी तो पीड़ित ने पूछा तो कोई जवाब नहीं दिया गया। विरोध पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए धमकी दी थी।
एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। मामले में फर्जी दस्तावेज तैयार करने और ठगी से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें