प्रो. एनबी सिंह ने दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में शिक्षा ग्रहण की है। वह मूलरूप से जौनपुर के रहने वाले हैं, लेकिन गोरखपुर विश्वविद्यालय से परास्नातक की डिग्री हासिल की। पीएचडी करके 1967 में बतौर असिस्टेंट प्रोफेसर शिक्षण कार्य भी शुरू कर दिया।
विभागाध्यक्ष की भूमिका भी निभाई। 2006 में विश्वविद्यालय से सेवानिवृत्त और शारदा विश्वविद्यालय में एमिरेट प्रोफेसर के रूप में पढ़ाने लगे। वहीं से वह अपने शोध कार्य को बढ़ा रहे हैं। बतौर पोस्ट-डाक्टोरल फेलो दो वर्ष तक बेल्जियम के ब्रुसेल्स विश्वविद्यालय से जुड़े रहे। 1977 में उन्हें जर्मनी की प्रतिष्ठित अलेक्जेंडर वान हम्बोल्ट फेलोशिप भी मिल चुकी है।
290 से ज्यादा शोध पत्र प्रकाशित
प्रो. सिंह के 290 से ज्यादा शोध पत्र राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने 10 पुस्तकों का लेखन और प्रकाशन भी किया है। प्रो. सिंह के निर्देशन में 40 शोधार्थियों ने अपना शोध किया है।