फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका गांधी ने की अंबेडकर छात्रावास के छात्रों की प्रशंसा, ये है असली वजह

Wed, 22 Apr 2020 12:33 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
priyanka gandhi - फोटो : twitter
विज्ञापन

कम्युनिटी किचन संचालित करने के लिए कांग्रेस महासचिव एवं उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने अंबेडकर छात्रावास के छात्रों की प्रशंसा की और उन्हें प्रशस्ति पत्र भिजवाया है। इसके साथ ही उन्होंने कम्युनिटी किचन के लिए कांग्रेस पार्टी की तरफ से राशन सामग्री भी भिजवाई।

विज्ञापन


अंबेडकर छात्रावास के जरिए कम्युनिटी किचन से हजारों जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है । इन छात्रों द्वारा प्रतिदिन 100 से 150 परिवारों को राशन उपलध कराया जा रहा है। इस बात की जानकारी मिलने के बाद कांग्रेस महासचिव एवं उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने छात्रों को मदद के लिए राशन सामग्री उपलब्ध कराई और अंबेडकर छात्रावास के छात्रों को उनके इस कार्य के लिए शुभकामना संदेश पत्र भेजा।

सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए राहत सामग्री एवं संदेश पत्र प्रदेश महासचिव विश्वविजय सिंह एवं जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान ने दिया। अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने कहा कि छात्रों द्वारा अपने जेब खर्च से जरूरतमंदों की मदद करना बहुत ही नेक कार्य है।
विज्ञापन


इस विषम परिस्तिथियों में जहां छात्र स्वयं परेशान है, उन्होंने अपनी चिंता न करते हुए समाज के असहाय और जरूरतमंदों की चिंता की जो छात्रों की समाज के प्रति महान सोच को दर्शाता है। साथ ही प्रियंका गांधी ने कहा है कि छात्रों द्वारा इस कार्य मे जब भी जिस वस्तु की जरूरत होगी, कांग्रेस पार्टी उसे पूरा करेगी।
विज्ञापन


इस दौरान एआईसीसी सदस्य डॉ. सुरहीता करीम, जितेंद्र पांडेय, प्रवीण पासवान, साहिल विक्रम तिवारी, डॉ राजेश यादव,आलोक शुक्ल आदि लोग मौजूद थें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें