फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: शटडाउन के बाद भी अचानक तार में आ गया करंट, एक झटके में बुझ गया परिवार का चिराग

Sat, 29 May 2021 03:09 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

करंट की चपेट में आकर प्राइवेट लाइनमैन की दर्दनाक मौत, आंधी-बारिश की वजह से सड़क पर गिरे पोल को ठीक कर रहा था, घटना को लेकर लोगों में आक्रोश
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में बिजली विभाग के लापरवाह रवैये के कारण एक बार फिर एक प्राइवेट लाइनमैन मौत की बलिबेदी पर चढ़ गया। शटडाउन लेकर सड़क पर गिरे पोल व तार को ठीक करने के दौरान अचानक करंट आ जाने से वह उसी पर चिपक गया और करंट ने महज कुछ ही पल में उसके शरीर के सारे खून सूखाकर बेदम कर दिया। परिवार वाले विभाग पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं। लेकिन कोई इसकी जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं।

विज्ञापन


विभाग आर्थिक मदद का भरोसा दे रहा है। लेकिन लोग कह रहे कि अब इस परिवार का भरण-पोषण कौन करेगा। जब घर में कमाने वाला परिवार का एकलौता चिराग ही बुझ गया। यह मामला विद्युत विभाग के गोला तहसील अंतर्गत हरपुरपुर चीनी मिल उपकेंद्र से जुड़ा है। जहां गोला क्षेत्र के खोपापार निवासी सतिराम विश्वकर्मा (24) वर्ष पुत्र चंद्रमणि विश्वकर्मा प्राइवेट लाइनमैन के रूप में कार्य करते थे।

बीते दो दिनों से जारी आंधी व बरसात में कई जगह विद्युत पोल व तार गिरे होने के कारण आपूर्ति बाधित हो गई थी। विभागीय जिम्मेदारों के निर्देश पर वह शुक्रवार की शाम साढे़ पांच बजे शट डाउन लेकर टड़वा श्रीराम के पास सड़क पर गिरे पोल व तार को ठीक करने गए थे।
विज्ञापन


 

विज्ञापन

ग्रामीणों ने जताया आक्रोश

मरम्मत के दौरान ही अचानक करंट आ जाने से वह तार से ही चिपक गए और कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। माता-पिता का रो-रो कर बुरा हाल था। उनका कहना था कि उनका यह एकलौता बेटा ही उनके जीवन का सहारा था।

उसके कंधों पर पर परिवार के भरण-पोषण की जिम्मेदारी थी। अब पूरा परिवार बेसहारा हो गया। ये अलग बात है कि विभागीय जिम्मेदार मृतक के परिवार को आर्थिक मदद देकर उनके जख्मों पर मरहम लगाने का भरोसा जता रहे हैं।

घटना को लेकर क्षेत्रीय लोगों में विद्युत विभाग के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि शटडाउन लेने के बाद भी करंट कैसे आ गया? विभाग के लापरवाह रवैये के कारण परिवार का एकलौता कमाने वाले लड़के की मौत हो गई।

एसडीओ सीबी चौरसिया ने कहा कि घटना की सूचना मिली है। जांच की जाएगी कि शटडाउन के बाद भी करंट कैसे आया। घटना को लेकर मृतक के परिवार के प्रति गहरी सहानुभूति है। मृतक के परिवार को हर संभव मदद की जाएगी।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें