फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: जमानत नहीं मिलने पर की थी बंदी ने खुदकुशी की कोशिश, दर्ज किया गया बयान

Mon, 13 Feb 2023 12:04 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

हत्या और गैंगस्टर जैसे आरोपों में जेल में बंद बेतियाहाता के बंदी विधाता ने शुक्रवार को दीवानी कचहरी लॉकअप में खुदकुशी की कोशिश की थी। उसने नुकीले हथियार से गर्दन काट लिया था, उसे आनन-फानन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दीवानी कचहरी के लॉकअप में खुदकुशी की कोशिश करने वाले विधाता की सेहत में सुधार होने के बाद रविवार को फिर जेल में शिफ्ट कर दिया गया। जेल प्रशासन ने उसका बयान दर्ज किया है, जिसमें उसने बताया है कि जमानत न मिलने की वजह से उसने खुदकुशी की कोशिश की थी। खबर है कि उसने यह भी बताया कि उसे जेल के बैरक में ही नुकीला चम्मच मिला था।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, हत्या और गैंगस्टर जैसे आरोपों में जेल में बंद बेतियाहाता के बंदी विधाता ने शुक्रवार को दीवानी कचहरी लॉकअप में खुदकुशी की कोशिश की थी। उसने नुकीले हथियार से गर्दन काट लिया था, उसे आनन-फानन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था।

मेडिकल कॉलेज में उसके सेहत में सुधार होने के बाद रविवार को फिर से जेल में शिफ्ट कर दिया गया है। अब जेल प्रशासन ने उसका बयान दर्ज किया है।

विधाता ने बताया कि वकील के माध्यम से लंबे समय से जमानत की कोशिश कर रहा है, लेकिन उसे जमानत नहीं मिल पा रही है, इस वजह से उसने खुद की जिंदगी खत्म करने का फैसला कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें