फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब प्रधानाध्यापकों और शिक्षकों की जांची जाएगी गुणवत्ता, कम अंक मिले तो शासन को भेजी जाएगी रिपोर्ट

Wed, 28 Oct 2020 01:11 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
परिषदीय विद्यालयों में पढ़ाई की गुणवत्ता को सुधारने के लिए अब प्रधानाध्यापकों और शिक्षकों के वार्षिक गोपनीय प्रविष्टी (एसीआर) का 100 नंबरों के आधार पर कड़ाई से मूल्यांकन किया जाएगा। 50 प्रतिशत के कम नंबर मिलने पर शिक्षकों की रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। अपर मुख्य सचिव रेणुका कुमार का आदेश गोरखपुर के बेसिक शिक्षा विभाग में पहुंच गया है।
विज्ञापन


आदेश के मुताबिक आपरेशन कायाकल्प, छात्र और शिक्षक उपस्थिति, लर्निंग आउटकम समेत नौ बिंदुओं पर शिक्षकों का मूल्यांकन होगा। पहले शिक्षक सेल्फ अप्रेजल भरेंगे। उसके बाद खंड शिक्षा अधिकारी इनकी समीक्षा कर बेसिक शिक्षा अधिकारी को अपनी रिपोर्ट देंगे।

एसीआर की मॉनीटरिंग को लेकर नियमों में बदलाव तो पहले ही किया गया है। मगर निगरानी और समीक्षा के अभाव में ये अपने लक्ष्य को हासिल नहीं कर पा रही है। जिसके बाद से शासन ने सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर इसकी कार्ययोजना बना लेने का निर्देश दिया है। बीएसए के द्वारा ही सौ नंबर के आधार पर एसीआर को अंतिम रूप दिया जाएगा। इसे मानव संपदा पोर्टल पर भी ऑनलाइन करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

इन बिंदुओं पर मिलेंगे नंबर

आपरेशन कायाकल्प -10 अंक, छात्र और शिक्षक उपस्थिति 60-80 फीसदी- 5-5 अंक,  उपस्थिति 80 फीसदी से ज्यादा होने पर-10-10 अंक, लर्निंग आउटकम में ग्रेड ए प्लस होने पर - 20 अंक, ए - 16 अंक, बी- 12 अंक, सी - 8 अंक, डी - 4 अंक, पांचवां दीक्षा पोर्टल का प्रयोग करने पर - 10 अंक, छठवां सभी छात्रों को रिजल्ट उपलब्ध करवाने पर - 10 अंक, सातवां एसएमसी की नियमित बैठक प्रतिमाह करने पर -10 अंक, नौंवा प्ररेणा गुणवत्ता माड्यूल के अनुसार माड्यूल आधारशिला, ध्यानाकर्षण और शिक्षण संग्रह का कक्षा में नियमित प्रयोग करने पर - 10 अंक।

ऐसे तैयार होगा रिपोर्ट कार्ड
90 प्रतिशत से अधिक - उत्कृष्ट
71-90 प्रतिशत - अति उत्तम
61-70 प्रतिशत - उत्तम
50-60 प्रतिशत- संतोष जनक
50 से कम- असंतोषजनक

बीएसए बीएन सिंह ने बताया कि शिक्षकों के एसीआर का 100 नंबर के आधार पर मूल्यांकन का नियम पहले से है। वर्तमान सत्र में इसकी नियमित निगरानी करने का निर्देश मिला है। इसका अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें