फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: किसी एक नौकरी के लिए तैयार होना पर्याप्त नहीं

Sat, 29 Aug 2026 02:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
एमजीयूजी के स्थापना समारोह में मुख्यमंत्री योगी ने विद्यार्थियों से किया आह्वान
विज्ञापन

गोरखपुर। एमजीयूजी के पांचवें स्थापना समारोह में मुख्यमंत्री व कुलाधिपति योगी आदित्यनाथ ने विद्यार्थियों का आह्वान किया कि आपको केवल जॉब रेडी नहीं होना है, आपको फ्यूचर रेडी होना है। केवल किसी एक नौकरी के लिए तैयार होना पर्याप्त नहीं है।
उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को ऐसी स्किल, ऐसे विजन और ऐसा विल पॉवर विकसित करना है, जो बदलती दुनिया के साथ लगातार आगे बढ़ने के लिए एक बेहतरीन अवसर दे सके। विद्यार्थियों को केवल इम्प्लॉई बनने की तैयारी नहीं करनी है, बल्कि उन्हें इनोवेटर, एंटरप्रेन्योर और प्रॉब्लम सॉल्वर बनने की क्षमता विकसित करनी है। मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों से अपील की, ‘आप केवल अपने भविष्य के निर्माता न बनें, आप देश के भविष्य के निर्माता बनिए।’
विज्ञापन



कैंपस का ज्ञान तभी सार्थक जब वह समाज की शक्ति बने
सीएम योगी ने कहा कि कैंपस में पैदा होने वाला ज्ञान जब किसी किसान के खेत, मरीज के जीवन, उद्योग की जरूरत और युवा के उद्यम तक पहुंचेगा, तभी विश्वविद्यालय का ज्ञान वास्तव में समाज की शक्ति और देश की आर्थिक महाशक्ति बनकर उभरेगा।


टेक्नोलॉजी का असल उद्देश्य सरल समाधान देना
मुख्यमंत्री ने कहा कि टेक्नोलॉजी का असली उद्देश्य केवल मशीनों को आधुनिक बनाना नहीं बल्कि मानव जीवन की समस्या का बेहतर और एक सरल समाधान देना भी है। टेलीमेडिसिन, डिजिटल हेल्थ, मेडिकल डिवाइसेज बेहतर डायग्नोसिस और ट्रीटमेंट, बायोटेक्नोलॉजी और जीनोमिक्स, डाटा ड्रिवन हेल्थ केयर डाटा, प्रेसिजन फार्मिंग, ड्रोन टेक्नोलॉजी, सॉयल टेक्नोलॉजी, साइंटिफिक एवं बैलेंस फार्मिंग, स्मार्ट इरिगेशन, एग्री प्रोसेसिंग, क्लाइमेट रेजिलिएंट एग्रीकल्चर, डिजिटल डॉक्यूमेंटेशन का जिक्र करते हुए कहा कि इन तकनीकों का उपयोग कर हर क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन किया जा सकता है।
विज्ञापन



अलग-अलग ज्ञान विधाओं के संगम से निकलेगा समाधान
मुख्यमंत्री ने कहा कि ट्रेडिशनल मेडिसिन, मॉडर्न मेडिसिन, नर्सिंग, फार्मेसी, एग्रीकल्चर आदि ज्ञान की विधाओं को एक इंटीग्रेटेड नॉलेज एंड इनोवेशन ईको सिस्टम के रूप में देखना चाहिए। भविष्य की बड़ी समस्याओं का समाधान किसी एक विषय की सीमा में नहीं, अलग-अलग ज्ञान विधाओं के संगम से निकलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें