फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: 20 मार्च को मनेगी झूलेलाल जयंती, निकलेगी शोभायात्रा

Mon, 16 Mar 2026 02:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। सिंधी समाज की ओर से भगवान झूलेलाल का जन्मोत्सव (चेट्रीचंड) महोत्सव 20 मार्च शुक्रवार को हर्षोल्लास एवं उमंग के साथ श्रद्धापूर्वक मनाया जाएगा। इसको लेकर भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी।
विज्ञापन


कार्यक्रम की तैयारी काे लेकर रविवार को झूलेलाल सिंधी सेवा मंडल की ओर से जटाशंकर के सिंधी धर्मशाला में बैठक की गई। इसमें शोभायात्रा निकालने पर सहमति बनी। यह भी तय किया गया कि रैली झूलेलाल मंदिर, विकासनगर से होकर झूलेलाल मंदिर, गोरखनाथ मंदिर से होते हुए लक्ष्मी सत्संग भवन जटाशंकर पहुंचकर समाप्त होगी।
समस्त पंचायतों के मुखिया साहेबगण की ओर से वाहन रैली को सकुशल सम्पन्न कराने की जिम्मेदारी झूलेलाल सिंधी सेवा मंडल के सभी सदस्यों को दी गई। दीपक लखमानी ने बताया कि यह वाहन रैली झूलेलाल मंदिर विकासनगर से सुबह 10 बजे हरी झंडी दिखाकर रवाना की जाएगी।
विज्ञापन


इस अवसर पर दीवान चंद साधवानी, अशोक जुमनानी, मनोहरलाल खट्टर, राजेश कृपलानी, मूलचंद घावरी, शरद लखमानी, लाजपत बुधवानी, ओम प्रकाश, पटेल ऐलानी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें