फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'धक-धक गर्ल' पहुंची गोरखपुर: माधुरी दीक्षित बोलीं- गोरखपुर की आंखों में दिखता है प्यार

Mon, 16 Mar 2026 02:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर

सार

बॉलीवुड अभिनेत्री ने सभी को प्यार भरा नमस्कार करते हुए कहा कि यहां आने पर आज बहुत खुशी हुई है। कहा कि वह पहली बार गोरखपुर आई हैं। यहां काफी अच्छा लग रहा है। यहां की भोजपुरी भाषा बहुत प्यारी लगती है। उनकी एक फिल्म रवि किशन के साथ जल्द ही रिलीज होने वाली है।
विज्ञापन
विष्णु मंदिर के पास एक निजी कार्यक्रम में फिल्म स्टार माधुरी दीक्षित।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड की 'धक-धक गर्ल' माधुरी दीक्षित का आगमन रविवार को शहर में हुआ। उनकी एक झलक देखने के लिए लोग उत्सुक दिखे। वह असुरन रोड पर एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने आईं थीं। उन्होंने कहा कि मैंने गोरखपुर के लोगों की आंखों में ज्यादा प्यार व दुलार देखा है। यह अभूतपूर्व है।
विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेत्री ने सभी को प्यार भरा नमस्कार करते हुए कहा कि यहां आने पर आज बहुत खुशी हुई है। कहा कि वह पहली बार गोरखपुर आई हैं। यहां काफी अच्छा लग रहा है। यहां की भोजपुरी भाषा बहुत प्यारी लगती है। उनकी एक फिल्म रवि किशन के साथ जल्द ही रिलीज होने वाली है।

इस दौरान उन्होंने हाथ हिलाते हुए लोगों का अभिवादन किया। लोग भी इस पल को अपने मोबाइल के कैमरे में कैद करते हुए देखे गए। माधुरी दीक्षित की एक झलक पाने को लोग बेताब रहे। सांसद रवि किशन ने भी माधुरी दीक्षित का अभिवादन किया। कार्यक्रम में कुशीनगर के सांसद विजय दुबे, बांसगांव विधायक विमलेश पासवान सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें