फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: डीडीयू में बनेगी ग्रीन पार्किंग, सोलर छत के नीचे चार्ज होंगे ई-वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। ग्रीन कैंपस की दिशा में दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय बड़ा कदम उठाने जा रहा है। विश्वविद्यालय परिसर में जल्द ही तीन आधुनिक सोलर पार्किंग स्थल बनाए जाने की तैयारी है। सोलर पैनलों के नीचे ई-वाहनों की चार्जिंग की भी सुविधा होगी।
विज्ञापन


डीडीयू प्रशासन की ओर से प्रशासनिक भवन के पीछे और शिक्षा संकाय परिसर और दीक्षा भवन के सामने बन रहे नए गेट के पास पार्किंग स्थल की जगह चिह्नित कर ली गई है। यहां सोलर पैनल लगाए जाने को लेकर कार्य भी शुरू हो गया है। इससे विश्वविद्यालय परिसर में पार्किंग की समस्या तो समाप्त होगी ही सोलर पैनल लगने से ऊर्जा जरूरतों की भी पूर्ति हो सकेगी।
भविष्य में इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती संख्या को देखते हुए ई-व्हीकल चार्जिंग सुविधा उपलब्ध कराने की योजना बनाई गई है। सोलर पैनल के नीचे वाहन खड़े होने के कारण सर्दी, गर्मी और बरसात के दौरान वाहन खड़ी करने को लेकर होने वाली समस्या से भी छात्रों, शिक्षकों व कर्मचारियों को निजात मिलेगी। सोलर पैनल लगाए जाने के लिए भी संबंधित कंपनी से करार की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

पार्किंग के नाम पर सिर्फ एक साइकिल स्टैंड
पार्किंग के नाम पर वर्तमान में विश्वविद्यालय परिसर में सिर्फ एक साइकिल स्टैंड है। दशकों पहले बना यह साइकिल स्टैंड बदलते दौर में नाकाफी साबित हो रहा है। इस वजह से छात्र या तो परिसर में वाहन ले जाते हैं या फिर गेट के बाहर इधर-उधर खड़ी करते हैं। इसे लेकर आए दिन गार्डों से कहासुनी भी होती रहती है।



बोलीं कुलपतिइस संबंध में कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने बताया कि परिसर में तीन जगह सोलर पार्किंग योजना विकसित किए जाने की दिशा में प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इससे पार्किंग की सुविधा तो मिलेगी ही सोलर पैनल से जरूरत की ऊर्जा भी मिलेगी। ग्रीन कैंपस की दिशा में यह विश्वविद्यालय की बड़ी पहल है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें