फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: सात दिसंबर से शहर में इलेक्ट्रिक बसें चलाने की तैयारी, युद्धस्तर पर काम जारी

Fri, 03 Dec 2021 11:36 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

केएम सिंह, साइड इंचार्ज, सीएंडडीएस (जल निगम) ने कहा कि महेसरा स्थित चार्जिंग बस स्टेशन परिसर में बारिश का पानी भर जाने की वजह से जमीन दलदली हो चुकी थी। जिसकी वजह से निर्माण कार्य में देरी हुई।
विज्ञापन
इलेक्ट्रिक बस। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर महानगर में सात दिसंबर से इलेक्ट्रिक बसें चलाने की तैयारी है। खाद कारखाना और एम्स के लोकार्पण के लिए प्रधानमंत्री मोदी इस दिन शहर में ही होंगे। जिम्मेदारों के मुताबिक इस संबंध में सभी तैयारी अपने अंतिम चरण में है।

विज्ञापन


कार्यदायी कंपनी पीएमआई के प्रोजेक्ट मैनेजर रामसिंह ने बताया कि पांच चार्जिंग पैनल तैयार किए गए हैं। इन चार्जिंग प्वांइट से एक साथ दस बसों को चार्ज करने की सुविधा है। बृहस्पतिवार को सभी पैनल को चार्ज किया जाना था, लेकिन बिजली सप्लाई नहीं मिलने के कारण पैनल को चार्ज नहीं किया जा सका है। शुक्रवार को पैनल चार्ज किया जाएगा। निर्धारित समय पर बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।

जिम्मेदारों की ओर से इलेक्ट्रिक सिटी बसों को चलाने को लेकर तारीख पर तारीख दी जा रही है। जबकि, सच यह है कि चार्जिंग स्टेशन परिसर में अभी तक आरसीसी फर्श का काम अब भी पूरा नहीं हुआ है। इधर, सात दिसंबर को इलेक्ट्रिक बसों के संचालन कराने का दावा जिम्मेदारों की ओर से किया जा रहा है।
विज्ञापन


इस संबंध में सवाल करने पर केएम सिंह, साइड इंचार्ज, सीएंडडीएस (जल निगम) ने कहा कि महेसरा स्थित चार्जिंग बस स्टेशन परिसर में बारिश का पानी भर जाने की वजह से जमीन दलदली हो चुकी थी। जिसकी वजह से निर्माण कार्य में देरी हुई। समय रहते परिसर में आरसीसी रोड का काम पूरा कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें