फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सीएम ग्रिड योजना के चौथे चरण की तैयारी तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। नगर निगम ने सीएम ग्रिड योजना के चौथे चरण के लिए सड़कों के चयन की प्रक्रिया तेज कर दी है। वित्त वर्ष 2025-26 में 216.65 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड 109 फीसदी राजस्व वसूली के बाद नगर निगम ने प्रदेश के 17 नगर निगमों में पहला स्थान हासिल किया है। बेहतर प्रदर्शन के चलते वित्त वर्ष 2026-27 में जिले को सीएम ग्रिड योजना के चौथे चरण की सड़क के तहत 100 करोड़ रुपये की अतिरिक्त धनराशि मिलने जा रही है।
विज्ञापन


अब तक पहली सीएम ग्रिड योजना में बनी सड़क का लोकार्पण हो चुका है। दूसरे व तीसरे चरण की परियोजना पर कार्य चल रहा है। नगर निगम के मुख्य अभियंता अमित कुमार शर्मा के निर्देश पर अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता और अवर अभियंताओं की टीम सीएम ग्रिड योजना के चौथे चरण के लिए शहर की विभिन्न सड़कों का सर्वे कर रही है। योजना के तहत उन्हीं मार्गों का चयन किया जाएगा जिनकी चौड़ाई कम से कम 10 मीटर (आरओडब्ल्यू) होगी।
जिला स्तरीय समिति से स्वीकृति मिलने के बाद प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। सीएम ग्रिड योजना के अंतर्गत शहर में आधुनिक और स्मार्ट सड़कों का नेटवर्क विकसित किया जा रहा है। नगर निगम का दावा है कि निर्माण कार्य पर्यावरण को नुकसान पहुंचाए बिना किया जा रहा है। पहले चरण की स्मार्ट सड़क लगभग पूरी हो चुकी है जबकि दूसरे चरण में चयनित मार्गों पर तेजी से कार्य चल रहा है। वहीं तीसरे चरण की मुख्य और पूरक सूची में शामिल छह मार्गों पर स्मार्ट सड़क निर्माण के लिए धनराशि स्वीकृत होने के बाद प्रक्रिया शुरू हो गई है। अब तक जिले को इस योजना के तहत करीब 340 करोड़ रुपये की धनराशि मिल चुकी है, जिससे शहर की सड़क व्यवस्था को आधुनिक स्वरूप देने की दिशा में तेजी आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें