फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: राप्तीनगर विस्तार व स्पोर्ट्स सिटी को लांच करने की तैयारी तेज

Thu, 07 Dec 2023 04:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

प्राधिकरण के उपाध्यक्ष आनंद वर्द्धन की अध्यक्षता में बुधवार को दूसरी प्री बिड मीटिंग में इच्छुक बिडर्स मैसर्स केके कंस्ट्रक्शन, मैसर्स आर्चिड एसोसिएट, मैसर्स गैलेंट लाइफ स्पेस, मैसर्स एस्प्रा लाइफ स्पेस और ओमेक्स के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
गोरखपुर विकास प्राधिकरण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) की ओर से राप्तीनगर विस्तार टाउनशिप एवं स्पोर्ट्स सिटी के योजना को अमली जामा पहनाने के लिए बुधवार को दूसरी प्री बिड मीटिंग हुई। मीटिंग में शामिल डेवलपर्स (विकासकर्ताओं) ने भूमि मुद्रीकरण के आधार पर विकसित करने के लिए प्रस्तावित परियोजना इच्छुक कंपनी के प्रतिनिधियों ने सुझाव दिए।
विज्ञापन


प्राधिकरण के उपाध्यक्ष आनंद वर्द्धन की अध्यक्षता में बुधवार को दूसरी प्री बिड मीटिंग में इच्छुक बिडर्स मैसर्स केके कंस्ट्रक्शन, मैसर्स आर्चिड एसोसिएट, मैसर्स गैलेंट लाइफ स्पेस, मैसर्स एस्प्रा लाइफ स्पेस और ओमेक्स के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। इसके अलावा एल्डिको के प्रतिनिधियों ने जूम मीटिंग के माध्यम से प्री-बिड मीटिंग में प्रतिभाग किया।

सभी इच्छुक बोली लगाने वाले कंपनियों के प्रतिनिधियों द्वारा योजना में अपनी रुचि व्यक्त करते हुए बिड में प्रतिभाग करने से पूर्व बैंक गारंटी, संपत्ति मुद्रीकरण के लिए दी जाने वाली भूमि पर न्यूनतम निर्माण किए जाने एवं सुधार अवधि के निर्धारित मानकों के संबंध में जानकारी मांगी।
विज्ञापन


इन बिंदुओं पर सभी ने अपने-अपने सुझाव दिए। जिन पर विचार-विमर्श करते हुए बिड संबंधी प्रश्नों के उत्तर प्राधिकरण की वेबसाइट पर अपलोड करने का निर्णय लिया गया। बैठक में प्राधिकरण के सचिव यूपी सिंह, प्रभारी मुख्य अभियंता किशन सिंह एवं सहायक अभियंता एके तायल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें