गोरखपुर जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को होने वाले मतदान को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। चार हजार पुलिसकर्मियों के अलावा बाहर से आए करीब दस हजार जवानों की ड्यूटी लगाई गई है।
एसएसबी, सीआरपीएफ और पीएसी के जवानों की तैनाती संवेदनशील, अति संवेदनशील बूथों पर की गई है। बुधवार को एसएसपी ने ड्यूटी समझाते हुए फोर्स को रवाना किया। डीएम के साथ एसएसपी दिनभर संवेदनशील बूथों का निरीक्षण करते रहे।
जानकारी के मुताबिक, प्रशासन के सहयोग से पुलिस ने हर गांव में बूथों के आसपास रहने वालों के नंबर लिए हैं। पुलिस को सक्रिय करने के साथ ही एसपी, सीओ रैंक के अफसरों को लगातार भ्रमण रहने के निर्देश दिए गए हैं। यह अफसर हर गतिविधि पर नजर रखेंगे। कहीं से अप्रिय सूचना आई तो तत्काल मौके पर पहुंचकर आला अफसरों को भी जानकारी देंगे और वहां स्थिति पर नियंत्रण करेंगे।
बाहर के जिले से ये फोर्स पहुंची
एसएसबी-एक कंपनी
सीआरपीएफ-एक कंपनी
पीएसी- तीन कंपनी, दो प्लाटून
रिक्रूट कांस्टेबल- 257
होमगार्ड- 6265
पीआरडी- 50
बस्ती से मिलने वाली फोर्स
हेड कांस्टेबल- 25
कांस्टेबल- 100
सिद्धार्थनगर से मिलने वाली फोर्स-
हेड कांस्टेबल- 35
कांस्टेबल- 100
गोंडा से कांस्टेबल- 80
बहराइच से कांस्टेबल- 43
देवरिया से मिलने वाली फोर्स
दारोगा- 95
हेड कांस्टेबल- 208
कांस्टेबल- 1008
कुशीनगर से मिलने वाली फोर्स
दारोगा- 95
हेड कांस्टेबल- 209
कांस्टेबल- 872