गोरखपुर। लंबित मामलों में शीघ्र न्याय की बजाय तारीख पर तारीख मिलने की बोझिल प्रक्रिया से मुक्ति दिलाने का प्रयास जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) की तरफ से शुरू किया गया है। इसके तहत न्यायालयों में लंबित मामलों का बोझ कम करने और पक्षकारों को आपसी सहमति से विवाद सुलझाने का अवसर मिलेगा।
डीएलएसए के इस सराहनीय प्रयास का नाम मेडिएशन 3.0 रखा गया है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अधिकारियों के साथ हुई बैठक में अभियान को प्रभावी बनाने, संबंधित विभागों के समन्वय और अधिक से अधिक मामलों को मध्यस्थता के जरिये निस्तारित कराने की रणनीति पर चर्चा को केंद्र में रखा जाएगा। संवाद