फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गोरखपुर जिले में पांच और नए थाने बनाने की तैयारी, शासन को भेजा गया प्रस्ताव

Tue, 14 Jun 2022 12:00 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

बांसगांव के कौड़ीराम थाने में कुछ गांव बांसगांव और कुछ गगहा और कुछ बेलीपार थाने का हिस्सा काटा जाएगा। कौड़ीराम थाने में कौड़ीराम, डांड़ी, गजपुर, कसिहार, मलांव, जयंतीपुर सहित कई गांव होंगे। वहीं डेरवा थाने में बड़हलगंज और गोला के साथ ही गगहा के कुछ गांवों को काटकर शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सब कुछ ठीक रहा तो जिले में जल्द पांच और नए थाने खुल जाएंगे। पुलिस अफसरों की ओर से प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा गया है। पास होने के बाद इन थानों को बनाने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इन थानों से करीब 500 गांवों और मोहल्लों के पांच लाख लोगों को लाभ होगा। उन्हें ज्यादा दूरी नहीं तय करनी पड़ेगी। ये थाने शहरी, दक्षिणी और उत्तरी क्षेत्र में बनेंगे।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सीएम योगी ने पहली बार मुख्यमंत्री बनने के बाद हर एक लाख की आबादी पर नए थानों के निर्माण करने का निर्देश दिया था। इसके बाद ही गोरखपुर में पांच वर्षों में पांच नए थाने बन चुके हैं, जो पूरी तरह से काम कर रहे हैं।

इनमें गीडा, रामगढ़ताल, एम्स, साइबर और एएचटी थाना है। हालांकि, एम्स थाना अभी यूपी काप एप और कागजों में ही चालू है। भवन तैयार हो जाने के बाद वहां स्टाफ की तैनाती कर दी जाएगी जिसके बाद एम्स थाना धरातल में भी काम करने लगेगा। वर्तमान में जिले में 30 थाने मौजूद हैं।
विज्ञापन


 

Trending Videos
विज्ञापन

इन नए थानों का भेजा गया प्रस्ताव

शहरी क्षेत्र के खोराबार थाने से काटकर बेलवार थाना, कैंट थाने से काटकर रेलवे कॉलोनी थाना बनाया जाएगा। जिसका प्रस्ताव एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने भेज दिया है। वहीं, दक्षिणी क्षेत्र में बांसगांव थाने से काटकर कौड़ीराम थाना और बड़हलगंज थाने से काटकर डेरवां थाना बनाया जाएगा। इसके लिए एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह ने प्रस्ताव भेजा है। वहीं उत्तरी क्षेत्र में चिलुआताल और गुलरिहा थाने का हिस्सा काटकर बालाकोट सोनबरसा थाना बनाया जाएगा।

इन थानों से कटेंगे इलाके, नए में होंगे शामिल

खोराबार के बेलवार चौकी में पड़ने वाले इलाकों जैसे अकोलहिया, पोछिया, छपरा, बरसाइत, लालपुर टीकर, कुंई, प्यासी, गौरी मंगलपुर, कड़जहां, जंगल चंवरी, रायगंज के अलावा झंगहा के रामपुर डांड़ी, लक्ष्मीपुर सहित सैकड़ों गांव बेलवार थाने में शामिल होंगे। इसी प्रकार कैंट के मोहद्दीपुर, रेलवे कॉलोनी को काटकर रेलवे कॉलोनी थाना बनाया जाएगा।

वहीं बांसगांव के कौड़ीराम थाने में कुछ गांव बांसगांव और कुछ गगहा और कुछ बेलीपार थाने का हिस्सा काटा जाएगा। कौड़ीराम थाने में कौड़ीराम, डांड़ी, गजपुर, कसिहार, मलांव, जयंतीपुर सहित कई गांव होंगे। वहीं डेरवा थाने में बड़हलगंज और गोला के साथ ही गगहा के कुछ गांवों को काटकर शामिल किया जाएगा। इसी प्रकार बालाकोट सोनबरसा थाने में गुलरिहा और चिलुआताल के गांवों को काटकर शामिल किया जाएगा। इसमें सरहरी, सोनबरसा आदि इलाके होंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें