फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गोरखपुर जंक्शन पर मिलेगा प्रीपेड ऑटो-टैक्सी की सुविधा, खोले जाएंगे बुकिंग काउंटर

Wed, 26 Apr 2023 02:34 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक स्टेशन पर टैक्सी सुविधा के लिए परिसर में अलग से पार्किंग बनाई जाएगी। बुक करने के लिए प्लेटफार्म नंबर दो और तीन पर अलग काउंटर खोले जाएंगे। 24 घंटे सहायकों की तैनाती होगी, जो यात्रियों के लिए ऑटो और टैक्सी बुक करेंगे।
विज्ञापन
Gorakhpur Railway station - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एयरपोर्ट की तरह से गोरखपुर जंक्शन पर जल्द ही प्रीपेड ऑटो-टैक्सी सुविधा शुरू होगी। पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक की पहल पर लखनऊ मंडल प्रशासन ने यह सुविधा उपलब्ध कराने के लिए एजेंसी नामित कर दी है। इससे यात्रियों को सहूलियत मिलेगी। लोग सुरक्षित घर तक पहुंच सकेंगे।
विज्ञापन


गोरखपुर जंक्शन पर प्रीपेड ऑटो-टैक्सी सुविधा नहीं है। इससे ट्रेन से उतरने वाले लोग बाहर जाकर टैक्सी बुक करते हैं। इस वजह से मनमानी किराया देना पड़ता है। कई बार यात्रियों का सामान चोरी हो जाता है। साथ ही उनके साथ जहरखुरानी की घटनाएं भी हो जाती है। इस तरह की समस्याओं को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने इस सुविधा के लिए पहल की है।



रेलवे अधिकारियों के मुताबिक स्टेशन पर टैक्सी सुविधा के लिए परिसर में अलग से पार्किंग बनाई जाएगी। बुक करने के लिए प्लेटफार्म नंबर दो और तीन पर अलग काउंटर खोले जाएंगे। 24 घंटे सहायकों की तैनाती होगी, जो यात्रियों के लिए ऑटो और टैक्सी बुक करेंगे। बुकिंग के दौरान वे यात्रियों को टोकन जारी करेंगे। टोकन के आधार पर ही यह सेवा मिलेगी। काउंटरों पर ही किराया अंकित रहेगा। हेल्प लाइन नंबर भी जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें