फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सपा सुप्रीमों के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर हवन-पूजन

Wed, 01 Jul 2026 02:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर मंगलवार को सूरजकुंड स्थित प्राचीन शक्ति मंदिर में हवन-पूजन और प्रार्थना सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम का नेतृत्व समाजवादी पार्टी अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संतोष गौड़ ने किया।
विज्ञापन

हवन-पूजन के दौरान अखिलेश यादव के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सफल जीवन की कामना की गई। साथ ही वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सफलता के लिए भी प्रार्थना की गई। कार्यक्रम के बाद कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं के बीच मिठाई वितरित कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गईं।
इस अवसर पर रौनक श्रीवास्तव, दीपक यादव, अजीत यादव, सतीश सहानी, रमेश यादव, मनीष कनौजिया, संजय यादव, अरविंद गोंड, अभिषेक पांडे, अनिल यादव सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें