फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: विकास कार्यों की जांच के दौरान BDO कक्ष में प्रधान पक्ष और शिकायतकर्ता भिड़े, जमकर की मारपीट; टीम लौटी

Mon, 02 Jun 2025 10:16 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, तिघरा/ बखिरा (गोरखपुर)

सार

बघौली के हावपुर भडारी गांव में विकास कार्यों में भ्रष्टाचार की शिकायत पर जांच के दौरान दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए और मारपीट की। इसके बाद जांच टीम चली गई और पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया।
विज्ञापन
बीडीओ कक्ष - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विकास क्षेत्र बघौली के बीडीओ कक्ष में उस समय अफरा तफरी मच गई, जब जांच टीम के सामने ही दोनों पक्ष आपस मे भिड़ गए व हाथापाईं करने लगे। बाहर निकलकर एक- दूसरे को दौड़ाकर पीटने लगे। इसी दरमियान जांच टीम भी मौके से चली गई। पुलिस के पहुंचने पर मामला शांत हुआ, तब तक दोनों पक्ष मौके से भाग गया। एसओ ने बताया अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


हावपुर भडारी गांव के हरिओम सिंह उर्फ अंकित ने गांव में हुए विकास कार्यों में जमकर हुए भ्रष्टाचार को लेकर जिलाधिकारी से शिकायत किया था। कोई कार्रवाई नहीं होने पर शिकायतकर्ता पिछले शनिवार को उपयुक्त मनरेगा के सामने ही पेट्रोल डालकर आत्मदाह का भी प्रयास कर चुका है। पुलिसकर्मियों की मुस्तैदी से शिकायतकर्ता आत्मदाह नहीं कर सका। 

इसी क्रम में शिकायत को संज्ञान में लेकर जिलाधिकारी ने दो सदस्यीय टीम गठित कर दिया, जिस पर सोमवार को जांच टीम में शामिल हुए अरविंद वर्मा (भूमि संरक्षण अधिकारी) व वेदप्रकाश वर्मा (अवर अभियंता मनरेगा सेल) ने मौके पर पहुंचकर प्रोजेक्टवार भौतिक सत्यापन किया। इसके बाद दो सदस्यीय टीम ने पंचायत भवन पहुंचकर मौजूद ग्रामीणों से पूछताछ करके बयान दर्ज किया। इसके बाद जांच टीम ने बीडीओ बघौली के कक्ष में दोनों पक्षो के साथ बैठकर सत्यापन के लिए बयान लेने का कार्य शुरू किया। 
विज्ञापन


टीम ने प्रधान पक्ष के एक व्यक्ति साधुसरन से पूछा कि सभी प्रोजेक्ट पर एक ही फोटो बार-बार क्यों अपलोड किया जाता है, तभी साधुसरन के बजाए प्रधान पक्ष के एक अन्य युवक द्वारा जवाब देने पर विपक्षी भड़क गए। इसी बीच दोनों पक्षो में कहासुनी होने लगी। विवाद काफी बढ़ जाने पर दोनों पक्ष हाथापाई पर उतर आए। धक्का-मुक्की करते हुए बीडियो कक्ष से बाहर निकलकर ब्लॉक परिसर में एक-दूसरे को दौड़ाकर दोनों पक्षो ने जमकर मारपीट की। 

इसमें दोनों पक्षो के चार लोग चोटिल हो गए। इसी बीच विवाद काफी बढ़ जाने पर जांच के लिए आई टीम चली गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर बखिरा पुलिस ने शांति व्यवस्था कायम किया। पुलिस के पहुंचने पर दोनों पक्षो के लोग घटनास्थल से भाग गए। फिलहाल मौके पर शांति है। एसओ राकेश कुमार सिंह ने बताया अभी तक थाने पर कोई पक्ष नहीं आया है और न कोई तहरीर मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें