फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: फाल्ट से तीन घंटे गुल रही बिजली, एक हजार घरों के लोग परेशान

Thu, 12 Nov 2026 02:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- सहारा एस्टेट बिजलीघर के दिव्यनगर फीडर की शाम पांच से रात आठ बजे तक बाधित रही आपूर्ति
विज्ञापन



गोरखपुर। सहारा एस्टेट बिजलीघर से निकलने वाले दिव्यनगर फीडर की आपूर्ति बुधवार शाम पांच बजे से रात आठ बजे तक बाधित रही। इससे एक हजार से अधिक घरों के लोगों को करीब तीन घंटे तक बिजली कटौती का सामना करना पड़ा। अचानक आपूर्ति ठप होने से लोगों को परेशानी हुई।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि सहारा एस्टेट बिजलीघर के दिव्यनगर फीडर के इनडोर केबल बॉक्स में फाल्ट आ गया था। इसे ठीक करने में बिजली कर्मचारियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। मोटी केबल होने के कारण उसे जोड़ने में समय लगा। मरम्मत पूरी होने के बाद रात करीब आठ बजे बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई। एसडीओ खोराबार जेपी गुप्ता ने बताया कि इनडोर केबल बॉक्स में फाल्ट आने से आपूर्ति बाधित हुई थी। कर्मचारियों ने मरम्मत कर रात आठ बजे के बाद बिजली आपूर्ति बहाल कर दी।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें