फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गुरु गोरखनाथ की धरती से उठेगी नशामुक्ति और पर्यावरण संरक्षण की अलख

Thu, 12 Nov 2026 02:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- महामना मालवीय मिशन की जनजागरण यात्रा बुधवार को गोरखपुर पहुंची, 16 नवंबर तक चलेगा अभियान
विज्ञापन

- आज जनचौपाल का होगा आयोजन, युवाओं को दिलाया जाएगा नशामुक्ति का संकल्प


गोरखपुर। नशामुक्ति, पर्यावरण संरक्षण और जल संरक्षण का संदेश लेकर महामना मालवीय मिशन की जनजागरण यात्रा बुधवार को गोरखपुर पहुंची। यात्रा का पड़ाव गोरखनाथ मंदिर बनाया गया है। मंदिर परिसर में बृहस्पतिवार को जनचौपाल के साथ अभियान की गतिविधियां आगे बढ़ेंगी। आयोजकों ने यात्रा की शुरुआत के लिए गोरखनाथ की धरती को चुना है।
उनका मानना है कि सामाजिक कार्यों की प्रेरणा देने वाले इस केंद्र से अभियान शुरू करने पर इसे अधिक सफलता मिलेगी और लोगों की सहभागिता भी बढ़ेगी। 16 नवंबर तक चलने वाली यह यात्रा पूर्वांचल से तराई होते हुए रुहेलखंड तक पहुंचेगी। इसका अंतिम पड़ाव पीलीभीत के माधवटांडा स्थित गोमती नदी का उद्गम स्थल होगा।
विज्ञापन

महामना मालवीय मिशन (अवध) और रूल ऑफ लॉ सोसाइटी की ओर से आयोजित यात्रा का उद्देश्य नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने के साथ पर्यावरण और जल संरक्षण को बढ़ावा देना है। यात्रा के संयोजक प्रो. सर्वेश्वर नाथ सिंह ने बताया कि गोरखनाथ मंदिर सामाजिक कार्यों के लिए प्रेरणा देने वाला केंद्र है। ऐसे कार्यक्रमों की शुरुआत इसी तरह के प्रेरणास्रोत स्थल से होनी चाहिए।
इसी सोच के साथ गोरखपुर से यात्रा शुरू करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि यात्रा में 25 सदस्य स्थायी रूप से शामिल रहेंगे। इसके अलावा प्रतिदिन 150 से 250 स्थानीय लोगों को अभियान से जोड़ने का लक्ष्य है। रास्ते में पड़ने वाले गांवों के प्रमुख लोगों से संपर्क किया गया है।
विद्यार्थियों और युवाओं की सहभागिता बढ़ाने के लिए शिक्षण संस्थानों को भी सूचना दी जा रही है। अब तक 18 विद्यालयों को कार्यक्रम के संबंध में सूचित किया गया है। यात्रा के दौरान गांवों, विद्यालयों और महाविद्यालयों में जनचौपाल आयोजित की जाएगी। इसमें लोगों को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी देकर नशामुक्त समाज बनाने का संकल्प दिलाया जाएगा। साथ ही पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण और जल बचाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। संयोजक डॉ. एसएन सिंह का कहना है कि नशे की समस्या का समाधान केवल नशा उन्मूलन केंद्रों से संभव नहीं है। युवाओं और विद्यार्थियों के बीच लगातार जागरूकता अभियान चलाना जरूरी है।
विज्ञापन


इन क्षेत्रों से होकर गुजरेगी यात्रा
- गोरखनाथ मंदिर परिसर में 12 नवंबर को सुबह 10 बजे जनचौपाल आयोजित होगी। यहां नशामुक्ति, पर्यावरण संरक्षण और जल संरक्षण की शपथ दिलाई जाएगी।
- सोहगीबरवा के शिवपुर रेंज परिसर, खजड़ी और बैठवलिया में 12 नवंबर को जनचौपाल, जागरूकता कार्यक्रम और पौधरोपण होगा। रात में निचलौल में विश्राम होगा।
- निचलौल से यात्रा 13 नवंबर को आगे बढ़ेगी। लोहलौरी, ठूठीबारी, कोल्हुई परमहंस इंटर कॉलेज, लोटन-बड़गुर (सिद्धार्थनगर), शोहरतगढ़, डेकवरिया और पचपेड़वा में जनचौपाल एवं पौधरोपण के कार्यक्रम प्रस्तावित।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें