फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: शाहपुर में तीन घंटे बिजली कटौती से लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
- असुरन और विष्णु मंदिर फीडर क्षेत्र में आपूर्ति रही बाधित
विज्ञापन

- गोलघर के कुछ हिस्सों में भी कुछ देर गुल रही बिजली



गोरखपुर। शहर के शाहपुर क्षेत्र में रविवार को करीब तीन घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहने से लगभग 500 से ज्यादा लोगों को उमस भरी गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ा।

असुरन और विष्णु मंदिर फीडर से जुड़े इलाकों में बिजली कटौती के कारण घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का कामकाज प्रभावित रहा। विष्णु मंदिर फीडर से जुड़े क्षेत्रों में सुबह सात बजे से सुबह 10 बजे तक तीन घंटे तक बिजली नहीं रही। इससे लोगों को परेशानी हुई। असुरन फीडर क्षेत्र में भी बिजली की आवाजाही से परेशानी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, गोलघर क्षेत्र के कुछ हिस्सों में भी कुछ समय के लिए बिजली आपूर्ति बाधित रही। बिजली गुल होने से घरों में लगे इनवर्टर जवाब देने लगे और लोगों को गर्मी व उमस से जूझना पड़ा। लोगों ने बताया कि बिजली न रहने से इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से जुड़े कार्य प्रभावित हुए व असुविधा हुई। सहायक अभियंता वीके जायसवाल ने बताया कि कुछ कार्य होने के कारण बिजली बाधित थी। जल्द ही कार्य पूरा कर क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें