फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: चार घंटे के शटडाउन के नाम पर साढ़े सात घंटे गुल रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। पादरी बाजार क्षेत्र में रविवार को चार घंटे के निर्धारित शटडाउन के बावजूद साढ़े सात घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। सुबह 11 बजे कटी बिजली शाम साढ़े छह बजे बहाल हुई। रविवार का अवकाश होने के बावजूद पूरे दिन बिजली गुल रहने से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली न होने से घरों में पानी का संकट भी खड़ा हो गया। परेशान उपभोक्ताओं ने उपकेंद्र पर फोन कर जानकारी लेनी चाही, लेकिन उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिला।
विज्ञापन

विद्युत माध्यमिक कार्यखंड की ओर से पादरी बाजार उपकेंद्र से जुड़े पादरी बाजार, लक्ष्मीपुर और सरस्वतीपुरम फीडर पर रविवार सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक शटडाउन निर्धारित किया गया था। उपभोक्ता गुंजन उपाध्याय और राम कींकर ओझा के मुताबिक, सुबह 11 बजे बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई, लेकिन तय समय तक बहाल नहीं हुई। शाम चार बजे तक बिजली नहीं आने पर लोगों ने उपकेंद्र पर फोन किया। हालांकि, उन्हें आपूर्ति बाधित रहने की वजह नहीं बताई गई। इसके बाद शाम साढ़े छह बजे बिजली आई।
इस संबंध में पिपराइच उपखंड के एसडीओ से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन बात नहीं हो सकी। वहीं, विद्युत माध्यमिक कार्यखंड के अधिशासी अभियंता सुजीत गुप्ता ने बताया कि शटडाउन समय से वापस ले लिया गया था। इसके बावजूद बिजली आपूर्ति क्यों बहाल नहीं हुई, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें