फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: कई इलाकों में बिजली गुल, दो हजार से अधिक घरों के लोग हुए परेशान

Fri, 07 Aug 2026 02:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर। फाल्ट और बिजली लाइनों की टेस्टिंग के कारण बृहस्पतिवार को शहर के कई इलाकों में घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रही। रायगंज, रेती चौक, शाहपुर, गीता वाटिका और नंदनगर समेत विभिन्न क्षेत्रों के दो हजार से अधिक घरों के उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह बिजली नहीं रहने से कई इलाकों में पानी संकट भी खड़ा हो गया।
बिजली उपकेंद्र लालडिग्गी से जुड़े रायगंज के करीब 200 घरों की बिजली सुबह करीब छह बजे गुल हो गई जो दोपहर करीब एक बजे बहाल हुई। वहीं, रेती चौक के आसपास भी सुबह करीब 11 बजे बिजली आपूर्ति बाधित हुई जो करीब दो घंटे बाद बहाल हो सकी। इसके बाद भी दिनभर बिजली की आवाजाही बनी रही।
विज्ञापन

उधर, शाहपुर उपकेंद्र के विष्णु मंदिर फीडर से सुबह नौ बजे बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई जो दोपहर करीब 12 बजे बहाल हुई। असुरन चौक स्थित गीता वाटिका फीडर से भी दोपहर 12 बजे के बाद करीब एक घंटे तक बिजली बाधित रही। बीज गोदाम फीडर से जुड़े नंदनगर कॉलोनी में दोपहर 12 बजे बिजली चली गई जो अपराह्न करीब तीन बजे बहाल हुई। इन क्षेत्रों के करीब 1800 घरों की बिजली प्रभावित रही।
विज्ञापन

लालडिग्गी के सहायक अभियंता आशीष कुमार गुप्ता ने बताया कि लाइन में फाल्ट आने के कारण कुछ समय के लिए बिजली आपूर्ति बाधित हुई थी जिसे जल्द ही बहाल कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें