वह बिजली अधिकारी के मौके पर आकर नौकरी और मुआवजा देने के आश्वासन की मांग कर रहे थे। रामभोले के परिवार में पत्नी व 4 बच्चे हैं। इसमें दो लड़कियां व दो लड़के हैं। बड़ी लड़की की शादी तय किए थे। परिवार में वही कमाने वाले सदस्य थे। बाकी बच्चे अभी पढ़ रहे हैं।
इसे भी पढ़ें: फर्जी कॉल सेंटर खोलकर ठगी करने वाले गैंग के 8 गिरफ्तार, यूके के बुजुर्गों से की तीन करोड़ की जालसाजी
करंट से एक की मौत
गोला थाना क्षेत्र के हटवा दूबेपुरा गांव में छोटेलाल गुप्ता (45) की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। वह बड़हलगंज क्षेत्र के ओझवली के रहने वाले थे। हटवा दूबेपुरा में मकान बनवाए थे, जहां टेंट हाउस का सामान रखे थे। शुक्रवार की शाम करीब छह बजे वह मकान में टेंट का पाइप सहेज रहे थे। उसी वक्त पाइप दरवाजे के सामने से गुजर रहे ग्यारह हजार बोल्ट के तार से छू गया, जिससे उनकी मौत हो गई।