गोरखपुर जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम होने लगी है। ऐसे में एम्स सबसे पहले ओपीडी शुरू करने जा रहा है। सोमवार से इसकी शुरुआत होगी। सभी 13 विभागों में केवल 30-30 मरीज बुलाए जाएंगे। साथ ही पोस्ट कोविड ओपीडी में भी 30 मरीज इलाज के लिए आ सकेंगे। हालांकि इसके लिए मरीजों को टेली कंसल्टेंसी के जरिए एप्वांइंटमेंट लेना होगा।
जानकारी के मुताबिक अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में 12 परंपरागत विभागों के साथ ही पोस्ट कोविड की भी ओपीडी संचालित की जाएगी। हर विभाग में 30-30 मरीज बुलाए जाएंगे। जिन मरीजों को डॉक्टर ओपीडी में बुलाएंगे उन्हीं की इंट्री एम्स में होगा। सामान्य बीमारी जैसे सर्दी, जुखाम, बुखार के मरीजों को टेली कंसल्टेंसी के जरिए ही इलाज किया जाएगा। इसके लिए टेली कंसल्टेंसी जारी रहेगी।
जिले में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने के बाद एम्स प्रशासन ने ओपीडी को पूरी तरह से कम कर दिया था। इस बीच एम्स के डॉक्टर, अधिकारी व कर्मचारी आ कोरोना की चपेट आ गए थे। इसके बाद एम्स प्रशासन ने टेली कंसल्टेंसी शुरू की थी। एम्स के मीडिया प्रभारी डॉ. शशांक शेखर ने बताया कि एम्स में ओपीडी के साथ पोस्ट कोविड ओपीडी सोमवार से शुरू की जाएगी।