फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: दोपहर तक गर्मी-उमस ने छुड़ाए पसीने, फिर हुई राहत की बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। बादल छंटे तो सूरज ने अपनी तपिश बढ़ा दी। आलम यह हुआ कि सुबह 10 से लेकर दोपहर 12 बजे तक गर्मी व उमस ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए। दोपहर बाद हुई बारिश ने लोगों को बड़ी राहत दी।
विज्ञापन

अपराह्न करीब तीन बजे आसमान में बादल छाए तो शहर में हल्की बारिश हुई। वहीं शाम करीब पांच बजे जेल बाईपास रोड पर झमाझम बारिश हुई तो कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हुई। इस बारिश से लोगों को बहुत हद तक गर्मी-उमस से राहत मिल गई।

दिन संग रात का पारा चढ़ा, 3.9 मिमी हुई बारिश
बीते 24 घंटे के मौसम की बात करें तो इस दौरान दिन का पारा 3.9 डिग्री सेल्सियस व रात का पारा 0.6 डिग्री सेल्सियस चढ़ गया, जबकि इस दौरान 3.9 मिमी बारिश हुई। बुधवार को अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम वैज्ञानिक टीबी सिंंह ने बताया कि 26 जुलाई तक ऐसे ही गर्मी-उमस के बीच हल्की बारिश होती रहेगी, जबकि 27 एवं 28 को भारी बारिश होने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें