फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोतल छूने की जरूरत नहीं, हाथ आगे करते ही स्वत: गिरेगा सैनिटाजर

विज्ञापन
विज्ञापन
बोतल छूने की जरूरत नहीं, हाथ आगे करते ही स्वत: गिरेगा सैनिटाजर
विज्ञापन

गोरखपुर। बीटेक के छात्र सत्यव्रत त्रिपाठी ने ऐसी पोर्टेबल हैंड सैनिटाइजर मशीन बनाई है जिसके आगे हाथ करते ही सैनिटाइजर गिरने लगेगा, बोतल को छूने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इससे संक्रमण के फैलने का खतरा कम हो सकेगा। खास बात यह है कि इसे बनाने में केवल पांच सौ रुपये की लागत आई है।
जिले के हरदिया पिछौरा निवासी हरिशंकर त्रिपाठी के पुत्र सत्यव्रत एबीईएसआईटी गाजियाबाद से बीटेक सेकंड ईयर के छात्र हैं। लॉकडॉउन में खाली वक्त में सत्यव्रत ने इस मशीन को बनाया है। सत्यव्रत कहते हैं, इस तकनीक का उपयोग बैंक, मॉल, दुकान या बड़े संस्थानों में किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे काम करता है सेंसर
इस तकनीक में इंफ्रारेड प्रॉक्सिमिटी सेंसर का इस्तेमाल किया गया है, जो कि हाथ को सेंस करता है और आगे सिग्नल भेजता है। इसमें वाटर डीसी पंप लगा है जो कि सेंसर द्वारा सिग्नल भेजने के बाद सैनिटाइजर को बोतल से बाहर हाथ पर गिराता है। बिजली की आपूर्ति के लिए यूएसबी चार्जर या पावर बैंक लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें