फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पूनम बनीं नगर निगम की उपसभापति दूसरी बार महिला को मिली जिम्मेदारी

Fri, 31 Jul 2026 02:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। नगर निगम की कार्यकारिणी समिति को नया उपसभापति मिल गया है। राप्तीनगर वार्ड की पार्षद पूनम सिंह को बृहस्पतिवार को आयोजित कार्यकारिणी समिति की बैठक में सर्वसम्मति से उपसभापति चुना गया। पूर्व उपसभापति पवन त्रिपाठी का कार्यकाल समाप्त होने के बाद यह पद रिक्त था, जिसके लिए चुनाव कराया गया। बैठक की अध्यक्षता मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने की।
विज्ञापन

उपसभापति पद को लेकर भारतीय जनता पार्टी में अंतिम समय तक मंथन चलता रहा। दावेदारों में राप्तीनगर वार्ड की पार्षद पूनम सिंह, तुलसीराम पश्चिमी वार्ड के पार्षद राजेश कुमार व हनुमंत नगर वार्ड की पार्षद रंजुला रावत के नाम चर्चा में थे। बैठक से पहले भाजपा महानगर अध्यक्ष रमेश प्रताप गुप्ता ने मेयर से मुलाकात कर अंतिम रणनीति पर चर्चा की। इसके बाद पूनम के नाम पर सहमति बनी। कार्यकारिणी समिति की बैठक में अशोक मिश्रा और राजेंद्र तिवारी ने पूनम सिंह के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसका सभी सदस्यों ने समर्थन किया। अन्य कोई प्रत्याशी सामने नहीं आने पर उन्हें निर्विरोध उपसभापति घोषित कर दिया गया।
निर्वाचन के बाद मेयर, पार्षदों और नगर निगम अधिकारियों ने पूनम सिंह को बधाई दी। उन्होंने सभी सदस्यों और पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शहर के विकास, स्वच्छता, पेयजल, सड़क, जलनिकासी और नागरिक सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए कार्यकारिणी समिति के साथ समन्वय बनाकर विकास कार्यों को गति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें