फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट : दिल्ली और इंडियन एयरफोर्स ने दर्ज की जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। लक्ष्य स्पोर्ट्स एकेडमी की ओर आयोजित ऑल इंडिया टी-20 लक्ष्य क्रिकेट चैंपियनशिप में बृहस्पतिवार को पूल-बी के लीग मुकाबले खेले गए। इसमें इंडियन एयरफाेर्स ने हरियाणा को सात विकेट और दिल्ली ने राजस्थान को छह विकेट से हराकर आगे की राह बनाई।
विज्ञापन

एनई रेलवे क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए पहले मैच में हरियाणा की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। हरियाणा ने निर्धारित 20 ओवर में सभी विकेट खोकर 125 रन बनाए। हरियाणा के नमन ने 35 और रक्षित ने 21 रन का योगदान दिया। इंडियन एयरफोर्स की ओर से गौरव कोचर ने चार विकेट, राजबहादुर और अर्जुन ने दो-दो विकेट, विनीत ने एक विकेट लिए।
जवाब में उतरी इंडियन एयरफोर्स की टीम ने 18वें ओवर में निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। इंडियन एयरफोर्स के गौरव कोचर ने 48, शशांक ने 26, देवेंद्र ने 23 और विकास ने नाबाद 16 रन का योगदान दिया। हरियाणा के नमन, सैंडी और आयुष ने एक-एक विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच इंडियन एयरफोर्स के गौरव कोचर को डॉ. अजय सिंह ने दिया। मैच का शुभारंभ डॉ. अशोक यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
विज्ञापन


दूसरे मैच में राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सभी विकेट खोकर 144 रन का स्कोर खड़ा किया। राजस्थान की ओर से यशस्वी ने 32, अजय सिंह और अमन यादव ने 26-26 रन का योगदान दिया। दिल्ली की ओर से अंकित और राजेश शर्मा ने दो-दो विकेट और अजीत, अमृत व सुल्तान को एक-एक विकेट मिले। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली की टीम ने 17.5 ओवर में चार विकेट पर निर्धारित लक्ष्य पूरा कर लिया। दिल्ली की ओर से अंकित ने 58, कुणाल ने 48 और हर्षित ने 21 रन का योगदान दिया। राजस्थान की ओर से यशस्वी ने चार विकेट चटकाए। मैन ऑफ द मैच दिल्ली के अंकित रहे। उन्हें यह पुरस्कार डॉ. विनोद ने दिया।
विज्ञापन

इस अवसर पर मनीष श्रीवास्तव, शादाब, जवाहर, अरविंद यादव, अरविंद मिश्रा, अश्विनी, वावला, अजय दूबे, अनस , शफीक अहमद सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें