त्योहार में केरल और गुजरात से घर वापसी करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। रेल प्रशासन ने बरौनी-एर्नाकुलम और गांधीधाम-भागलपुर पूजा स्पेशल चलाने का शेड्यूल घोषित कर दिया है। ट्रेन में मास्क पहनकर बैठना होगा और कोविड 19 का पालन करना है।
बरौनी-एर्नाकुलम साप्ताहिक पूजा स्पेशल
02521 बरौनी-एर्नाकुलम साप्ताहिक पूजा स्पेशल 21 अक्तूबर से 25 नवम्बर तक प्रत्येक बुधवार को बरौनी से रात 10: 50 बजे चलेगी और गोरखपुर से दूसरे दिन सुबह 6:25 बजे छूटकर चौथे दिन दोपहर 12:50 बजे एर्नाकुलम पहुंचेगी। वापसी में 02522 एर्नाकुलम-बरौनी पूजा स्पेशल 25 अक्तूबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को एर्नाकुलम से सुबह 10:15 बजे चलेगी और तीसरे दिन गोरखपुर से भोर में 3:30 बजे छूटकर बरौनी रात 11:10 बजे पहुंचेगी। ट्रेन में कुल 24 कोच लगेंगे।
गांधीधाम-भागलपुर स्पेशल
09451 गांधीधाम-भागलपुर पूजा साप्ताहिक स्पेशल 27 अक्तूबर से 27 नवंबर तक शुक्रवार को गांधीधाम से शाम 5:40 बजे चलेगी और तीसरे दिन गोरखपुर से सुबह 6:25 बजे छूटकर भागलपुर रात 8:15 बजे पहुंचेगी। वापसी में 09452 भागलपुर-गांधीधाम पूजा सपेशल 26 अक्तूबर से 30 नवंबर तक सोमवार को भागलपुर से सुबह 6:30 बजे चलेगी और गोरखपुर से शाम 5:25 बजे छूटकर तीसरे दिन सुबह 8 बजे गांधीधाम पहुंचेगी। ट्रेन में 24 कोच लगेंगे।