फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: 2024 की तैयारी में जुटे सपाई, चार संसदीय क्षेत्र का गोरखपुर में होगा प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। लोकसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी में भले ही हलचल तेज न हो, लेकिन पार्टी ने अपनी तरफ से तैयारी शुरू कर दी है। चार संसदीय क्षेत्र का कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर गोरखपुर में आयोजित किया जाएगा। इसको लेकर पार्टी की तरफ से हर विधानसभा में बैठकों का दौर जारी है। जिलाध्यक्ष का दावा है कि सभी तैयारियां पूरी हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष जैसे ही तारीख का एलान करेंगे कार्यक्रम स्थल को सजाया संवारा जाने लगेगा।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के पांच पूर्व जिलाध्यक्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश से मिलने के लिए मई में लखनऊ पहुंचे थे। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उनसे मुलाकात नहीं की। कहा कि हम पार्टी के नेताओं को बुलाएंगे और सभी से वार्ता करेंगे। कुछ दिन बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष का बुलावा आया तो गोरखपुर से छोटे बड़े 200 नेता लखनऊ पहुंचे। बैठक में आरोप प्रत्यारोप के बीच नेता ने अपने लोगों की बात सुनी और कहा कि चार संसदीय क्षेत्र का प्रशिक्षण शिविर गोरखपुर में होगा। वह क्षेत्र होंगे गोरखपुर, बांसगांव, देवरिया और सलेमपुर। अखिलेश यादव ने कार्यक्रम कराने के लिए जुलाई की बात कही थी, लेकिन अब अगस्त में लगभग 10 दिन शेष बचे हैं। प्रशिक्षण शिविर की तिथि अभी तक नहीं आई है। जिलाध्यक्ष ब्रजेश गौतम के मुताबिक उनकी तरफ से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सभी विधानसभाओं में लगातार बैठक कर कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया जा रहा है कि लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। प्रशिक्षण शिविर लगने वाली है।
गोरखपुर-बांसगांव संसदीय क्षेत्र के प्रभारी तय नहीं
लोकसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने हर संसदीय क्षेत्र के प्रभारी का नाम तय कर दिया है, लेकिन गोरखपुर व बांसगांव संसदीय क्षेत्र के लिए प्रभारी का नाम तय न होना संगठन पर सवाल खड़ा कर रहा है। पार्टी नेताओं के मुताबिक कुशीनगर के लिए पूर्व विधायक डॉ. मोहसिन खां, किसान सिंह को प्रभारी बनाया गया है। जबकि महराजगंज के लिए पूर्व एमएलसी रामअवध यादव, अमरेंद्र निषाद, को प्रभारी बनाया गया है। वहीं सलेमपुर के लिए रमाशंकर विद्यार्थी को जबकि देवरिया के लिए कनकलता सिंह, राधेश्याम सिंह तथा अशोक कुशवाहा को प्रभारी बनाया गया है। सभी नेताओं को निर्देश दिया गया है कि वे लोग क्षेत्र में जाकर बूथ कमेटी को ठीक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें