गोरखपुर। एकेडमिक ग्लोबल स्कूल परिसर में शुक्रवार को एनडीआरएफ के डीआईजी मनोज कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम में स्कूल के बच्चों को स्वच्छता और प्लास्टिक के प्रयोग से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक किया गया। रीजनल रिस्पांस सेंटर (आरआरसी) के इंस्पेक्टर सुधीर कुमार ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य प्रकृति रक्षा के लिए जागरूकता फैलाना है। इस मौके पर स्कूल के डाॅयरेक्टर राजेश कुमार, एसोसिएट डाॅयरेक्टर संदीप कुमार, प्रधानाचार्य वीसी चाको, प्रशासक अफरोज खान मौजूद रहे। संवाद