फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: नर्सिंग होम में महिला की मौत पर पुलिस ने स्वास्थ्य विभाग को लिखा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट नहीं, बिसरा सुरक्षित
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुलरिहा (गोरखपुर)। गोरखनाथ थाना क्षेत्र के रामपुर नयागांव निवासी पिंकी की इलाज में लापरवाही के दौरान मौत के मामले में गुलरिहा पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद स्वास्थ्य विभाग को पत्र लिखा है। पुलिस का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज किया जाएगा। उधर, मृतका के परिजन उच्चाधिकारियों से मिलकर न्याय की गुहार लगाने वाले हैं।
जानकारी के मुताबिक, निजी अस्पतालों की लापरवाही की शिकायतें कोई नई बात नहीं है। पिछले साल जनवरी के अंत में इसी थाना क्षेत्र के भटहट में निजी अस्पताल की लापरवाही पर एक गर्भवती की मौत की शिकायत आई। बड़हलगंज में महिला के मौत की घटना के बाद चौरीचौरा में लापरवाही से मरीज की जान चली गई।
विज्ञापन

अगर, इन सभी मामलों पर नजर डालें तो सभी में चिकित्सा विभाग के संवेदनशील नहीं होने का खामियाजा परिजनों को भुगतना पड़ा। ऐसे ही गोरखनाथ क्षेत्र की पिंकी को किडनी में पथरी की शिकायत पर परिजन चिलुआताल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराए।
आरोप है कि चिकित्सक ने लापरवाही से ऑपरेशन किया जिसके बाद मरीज की हालत बिगड़ने पर ब्लड लाने के बहाने दूसरे अस्पताल में बिना इजाजत भर्ती करा दिया। दोनों अस्पतालों ने रुपये वसूले के बाद मरणासन्न हालत में तीसरे अस्पताल भेज दिया।
महिला की मौत के बाद तीसरे अस्पताल ने पुलिस की मौजूदगी में शव देने की बात कही तो पीड़ित ने 112 नंबर पुलिस को सूचना दी। मेडिकल चौकी पुलिस पहुंचकर शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट नहीं है, जिसके कारण चिकित्सकों ने बिसरा सुरक्षित कर लिया। अब पुलिस आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने के लिए स्वास्थ्य विभाग को पत्र लिखकर जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें