कोरोना वायरस से जहां पूरा देश लड़ाई लड़ रहा है और इसके बचाओ के लिए यूपी के 15 जिलों में 25 मार्च तक लॉकडाउन किया गया है। ऐसे में तमाम तरह की सेवाओं पर सरकार ने प्रतिबंध लगा रखा है।
वहीं गोरखपुर जिले के पुलिस अधीक्षक यातायात आदित्य प्रकाश वर्मा भी आमजन की सहूलियत और आपातकाल स्थिति से निपटने के लिए एक आपातकाल नंबर जारी किया है।
अगर किसी मरीज अस्पताल जाने के लिए वाहन नहीं मिल रहा है तो वो आपातकाल नंबर डायल कर सकता है। उनकी मदद के लिए यातायात पुलिस उनके घर पहुंच जाएगी। इसके लिए एक मोबाइल नंबर 6900005277 जारी किया गया है, यह सेवा 24 घंटे जारी रहेगी।