फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: रोडवेज बस में पैनिक बटन दबाते ही मदद के लिए हाजिर होगी पुलिस

Mon, 25 Sep 2023 01:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज बस में पैनिक बटन दबाते ही मदद के लिए हाजिर होगी पुलिस
विज्ञापन

सभी बसों में पैनिक बटन लगाना होगा अनिवार्य, बिना इसके नहीं मिलेगा फिटनेस
वर्तमान में सिर्फ इलेक्ट्रिक बसों में है सुविधा
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। रोडवेज की बसों में पैनिक बटन लगाए जाएंगे। पैनिक बटन दबाते ही मदद के लिए पुलिस हाजिर हो जाएगी। शासन इसको लेकर सख्त है। बिना इसके फिटनेस नहीं हो सकेंगे। शासन के निर्देश पर यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है। इसकी अंतिम तिथि अभी घोषित नहीं की गई है, लेकिन निगम के जानकारों के अनुसार, माना जा रहा है कि 15 अक्तूबर तक सभी बसों में इसकी अनिवार्यता कर दी जाएगी।
अभी तक बसों में समस्या होने पर यात्रियों के पास कोई विकल्प नहीं है। अब छेड़छाड़, दुर्घटना या कोई अन्य समस्या होने पर बस में सवार यात्री पैनिक बटन दबाएंगे। बटन के दबते ही पुलिस कंट्रोल रूम और परिवहन कंट्रोल रूम को जानकारी मिलेगी और नजदीकी पुलिस थाने के पुलिसकर्मी तत्काल बस तक पहुंचकर यात्रियों की मदद करेंगे। अभी तक सिर्फ इलेक्ट्रिक बसों में ही पैनिक बटन लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
यात्रियों की सुरक्षा की दृष्टि से परिवहन निगम की सभी बसों में पैनिक बटन लगाए जाएंगे। इसकी व्यवस्था निगम करेगा। बिना पैनिक बटन वाली बसों के फिटनेस नहीं हो सकेंगे। यह फैसला तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
- महेश चंद्र, एआरएम गोरखपुर डिपो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें