फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: आरोपी प्रशिक्षक को खेल निदेशालय ने दी क्लीन चिट

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। स्पोर्ट्स स्टेडियम में संचालित क्रिकेट छात्रावास के प्रशिक्षक रहे अब्दुल अहद पर फरवरी में एक प्रशिक्षु से पीठ मालिश कराने का आरोप लगा था। इस मामले में हुई जांच के बाद खेल निदेशालय ने उन्हें क्लीन चिट दे दी है। उन्होंने जिला खेल कार्यालय में आकर पुनः ज्वाइन भी कर लिया है। अब उन्हें भाटपाररानी में नवनिर्मित स्पोर्ट्स स्टेडियम का कार्यभार देने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन

रवींद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में इसी वर्ष आठ फरवरी को क्रिकेट छात्रावास के एक प्रशिक्षु से पीठ मालिश कराने का वीडियो वायरल हुआ था। प्रदेश स्तर पर खेल जगत में यह मामला बेहद चर्चित हो गया था। खेल विभाग का नाम खराब होता देख खेल निदेशालय ने इस मामले में आरोपी प्रशिक्षक को निलंबित करते हुए लखनऊ से अटैच कर दिया था। साथ ही मामले की जांच उपनिदेशक खेल आरएन सिंह को सौंपी गई। घटना के पांच माह बाद 22 जुलाई को जिला खेल कार्यालय पहुंचे आरएन सिंह ने संबंधित पक्षों से इस बारे में उनकी राय जानी। इसके बाद खिलाड़ी वापस छात्रावास आए थे। इसके बाद उन्होंने अपनी जांच रिपोर्ट खेल निदेशालय को सौंप दी।

जांचकर्ता के आने के दिन ही खिलाड़ियों में हुई थी मारपीट
खास बात यह है कि जिस दिन जांचकर्ता को इस मामले की जांच करने आना था, उसी दिन क्रिकेट और वाॅलीबाॅल छात्रावास के खिलाड़ी आपस में ही किसी बात को लेकर भिड़ गए थे। इस मामले में कोतवाली पुलिस भी स्टेडियम पहुंची थी। इसके बाद दोनों खेलों के कुछ खिलाड़ियों को शाम तक कोतवाली में भी बैठाया भी गया था। जांच अधिकारी ने भी कोतवाली पहुंचकर खिलाड़ियों को छोड़ने के लिए पुलिस से अपील की थी।
विज्ञापन


-
दस साल में बना नया स्टेडियम, पिछले सप्ताह हुआ हैंडओवर
जिला खेल कार्यालय ने एक सप्ताह पूर्व ही भाटपाररानी के मल्हना स्थित नवनिर्मित स्पोर्ट्स स्टेडियम को अपने हाथ में लिया है। पिछले 10 साल से इसका निर्माण कार्य चयनित एजेंसी की ओर से चल रहा था। हस्तांतरण को लेकर पिछले तीन सालों से प्रयास चल रहे थे, हालांकि निरीक्षण के दौरान कुछ न कुछ खामी मिलने पर इसके हैंडओवर होने में लगातार देरी हो रही थी। इससे जिम्मेदारों की मंशा पर भी सवाल उठ रहे थे। बीते आठ मई को जीआईसी में आयोजित एक कार्यक्रम में आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कई परियोजनाओं के साथ इसका भी लोकार्पण भी किया था, तभी से इसके हैंडओवर की तैयारियां चल रही थी।

-
क्रिकेट छात्रावास के प्रशिक्षक रहे अब्दुल अहद को जांच के बाद खेल निदेशालय की ओर से क्लीन चिट दी गई है। उन्होंने देवरिया स्पोर्ट्स स्टेडियम में ज्वाइन भी कर लिया है। भाटपाररानी स्थित नवनिर्मित स्पोर्ट्स स्टेडियम एक सप्ताह पूर्व ही खेल विभाग को हैंडओवर हुआ है। दो कर्मचारी वहां पहले ही भेज दिए गए हैं। इसके साथ ही वहां का कार्यभार अब्दुल अहद ही देखेंगे।
विज्ञापन

-राज नारायण प्रसाद, क्रीड़ाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें