सराफा दुकानों और आभूषण शोरूम में खरीदारों की अधिक भीड़ जुटने की संभावना है। इसे देखते हुए भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अतिरिक्त सतर्कता बरती जाएगी। पुलिसकर्मी संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखेंगे।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
धनतेरस पर बाजार में उमड़ने वाली भीड़ और सोने-चांदी की खरीदारी को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा का खाका तैयार किया है। सराफा बाजार और बड़े शोरूम वाले इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा। शुक्रवार सुबह 10 बजे से पुलिसकर्मी मोर्चा संभाल लेंगे। दुकानों और शोरूम के बंद होने तक सुरक्षा व्यवस्था जारी रहेगी।
विज्ञापन
स्थानीय अधिकारियों को लगातार भ्रमण करने के निर्देश
घंटाघर, आर्यनगर, असुरन, मेडिकल कॉलेज और गोलघर के प्रमुख बाजारों व शोरूम पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। सुरक्षा की जिम्मेदारी संबंधित चौकी प्रभारियों और थानेदारों को सौंपी गई है। पुलिस ने प्रमुख बाजारों को अलग-अलग हिस्सों में बांटकर स्थानीय अधिकारियों को लगातार भ्रमण करने के निर्देश दिए हैं।
धनतेरस पर सराफा दुकानों और आभूषण शोरूम में खरीदारों की अधिक भीड़ जुटने की संभावना है। इसे देखते हुए भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अतिरिक्त सतर्कता बरती जाएगी। पुलिसकर्मी संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखेंगे और जरूरत पड़ने पर तत्काल कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
सादे कपड़ों में तैनात रहेंगी महिला पुलिसकर्मी
बाजार में महिलाओं की सुरक्षा के लिए सादे कपड़ों में भी महिला पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। ये भीड़ के बीच रहकर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखेंगी। इसके अलावा शोरूम के आसपास लगे सीसी कैमरों के जरिए भी निगरानी की जाएगी। पुलिस अधिकारी कैमरों की मदद से भीड़भाड़ और संदिग्ध लोगों की गतिविधियों पर नजर रखेंगे।