फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पूर्व सैनिक की पोस्ट पर हरकत में आई पुलिस, दारोगा की कार हटवाकर खुलवाया रास्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। एम्स थाना क्षेत्र के महादेवपुरम में मंगलवार सुबह रास्ते में कार खड़ी करने को लेकर पूर्व सैनिक और पड़ोसी दारोगा के बीच विवाद हो गया। रास्ते में कार खड़ी होने से पूर्व सैनिक सूर्य प्रकाश चौरसिया की गाड़ी फंस गई। काफी प्रयास के बाद भी रास्ता खाली नहीं हुआ तो उन्होंने मोबाइल से वीडियो बनाया और इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट कर गोरखपुर पुलिस से मदद मांगी।
विज्ञापन

सूर्य प्रकाश चौरसिया और उत्तर प्रदेश पुलिस में दारोगा धर्मेंद्र सिंह महादेवपुरम में पड़ोसी हैं। सूर्य प्रकाश का आरोप है कि मंगलवार सुबह धर्मेंद्र सिंह ने अपनी कार रास्ते में इस तरह खड़ी कर दी। इससे उनकी गाड़ी आगे नहीं निकल पा रही थी। उन्होंने पहले आपसी बातचीत से रास्ता खाली कराने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद उन्होंने मौके का वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट किया और गोरखपुर पुलिस को टैग करते हुए शिकायत की। पोस्ट में उन्होंने पड़ोसी दारोगा पर दबंगई का आरोप भी लगाया। सोशल मीडिया पर शिकायत सामने आने के बाद पुलिस सक्रिय हुई। एम्स थाने के दारोगा राजेश सिंह मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों से बातचीत की। पुलिस की मौजूदगी में रास्ते में खड़ी कार को हटवाया गया, जिसके बाद पूर्व सैनिक की गाड़ी निकल सकी और रास्ता खाली हो गया। मामला शांत कराने के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया। वहां दोनों से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली गई। पुलिस का हस्तक्षेप होने के बाद रास्ते को लेकर तत्काल बना गतिरोध समाप्त हो गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें