गोरखपुर। विकास भवन परिसर में उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत नवनिर्मित गोरक्ष मॉडल प्रेरणा कैंटीन का उद्घाटन मंगलवार को गोरखपुर ग्रामीण के विधायक विपिन सिंह ने फीता काटकर किया। इस दौरान उन्होंने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के प्रयासों की सराहना की। विधायक विपिन सिंह ने कहा कि गोरक्ष प्रेरणा कैंटीन महिलाओं को स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनाने के साथ ही उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त करने की दिशा में एक उत्कृष्ट कदम है। कैंटीन का संचालन उरुवा निवासी एवं क्लस्टर लेवल फेडरेशन (सीएलएफ) की अध्यक्ष पूनम गुप्ता कर रही हैं। कैंटीन में संचालिका सहित स्वयं सहायता समूह की छह महिलाएं कार्य करेंगी।