फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: पूर्व सीएम अखिलेश यादव के समर्थकों का काफिला गोरखपुर पुलिस ने रोका, धरने पर बैठे लोग

Mon, 16 Oct 2023 03:49 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

पूर्व सीएम के आगमन के संबंध में रविवार की शाम से गांव के चप्पे-चप्पे पर सख्त पहरा लगा दिया गया था। देर शाम तक आईजी जे रविंद्र गौड़ ने रुद्रपुर कोतवाली में पुलिस कर्मचारियों के साथ बैठक की और कार्यक्रम का खाका तैयार किया था।
विज्ञापन
हंगामा करते लोग। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवरिया के फतेहपुर गांव में सामूहिक हत्याकांड के पीड़ित परिवारों से मिलने के लिए पहुंचे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के काफिले को पुलिस ने सोमवार को रोक दिया। दरअसल, अखिलेश जैसे ही एयरपोर्ट से बाहर निकले, उनके स्वागत में पहुंचे कार्यकर्ता उत्साहित हो गए और सुरक्षा घेरे को तोड़कर उनके पास पहुंचने की कोशिश करने लगे। इस दौरान पुलिस ने लाठी भांजकर भीड़ को हटाया।
विज्ञापन


पुलिस की कार्रवाई के विरोध में कार्यकर्ता पांच मिनट तक धरने पर बैठे रहे। बाद में अखिलेश देवरिया रवाना हो गए। पुलिस की सख्ती का वीडियो तेजी से वायरल हो गया।

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, सोमवार को चार्टर प्लेन से 11.30 बजे एयरपोर्ट पहुंचे। इस दौरान पार्टी के नेताओं ने मुलाकात की। नेताओं से मिलने के बाद पूर्व सीएम देवरिया जाने के लिए निकले। उनके साथ जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम और पूर्व मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी गाड़ी में सवार हुए। इसी दौरान अखिलेश यादव का स्वागत करने पहुंचे कार्यकर्ता सुरक्षा घेरा को तोड़ने की कोशिश करने लगे तो पुलिस ने बल प्रयोग कर उन्हें हटाया। पुलिस ने काफिले में शामिल गाड़ियों को रोक दिया
विज्ञापन

इसके बाद सपा नेता धरने पर बैठ गए। करीब पांच मिनट बाद पुलिस ने सभी को जाने की अनुमति दे दी। अखिलेश यादव ने फुटहवा ईनार के पास स्वागत में खड़े सपा नेताओं व कार्यकर्ताओं के पास गाड़ी रोकवाकर उनका अभिवादन किया।

पूर्व सीएम से मिलने वालों में पूर्व विधायक विजय बहादुर यादव, पूर्व मंत्री रामभुआल निषाद, पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश यादव, रामनगीना साहनी, जगदीश यादव, काजल निषाद, मनुरोजन निषाद, रामनाथ यादव, कृष्ण कुमार त्रिपाठी, अमरेंद्र निषाद, जफर अमीन डक्कू आदि मौजूद रहे।





बता दें कि देवरिया में पूर्व सीएम के आगमन के संबंध में रविवार की शाम से गांव के चप्पे-चप्पे पर सख्त पहरा लगा दिया गया था। देर शाम तक आईजी जे रविंद्र गौड़ ने रुद्रपुर कोतवाली में पुलिस कर्मचारियों के साथ बैठक की और कार्यक्रम का खाका तैयार किया था।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें