फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल सीमा के आसपास के 257 मस्जिद-मदरसों पर खुफिया नजर, टेरर फंडिंग की आशंका

Sat, 07 Mar 2020 10:16 AM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर

सार

  • शासन की रिपोर्ट के बाद एडीजी जोन ने दिया निगरानी का आदेश
  • टेरर फंडिंग की आशंका, सूची बनाकर पुलिस रख रही है नजर
विज्ञापन
Indo nepal border - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेपाल सीमा के आसपास के जिलों में एकाएक तैयार हुईं 257 मस्जिदों व मदरसों की पुलिस ने खुफिया निगरानी शुरू कर दी है। यहां टेरर फंडिंग की आशंका जताई जा रही है। खुफिया रिपोर्ट आने के बाद एडीजी जोन दावा शेरपा ने सीमा के आसपास के जिलों की पुलिस को सक्रिय कर दिया है। पुलिस को एक-एक मस्जिद, मदरसे की निगरानी करने को कहा गया है और कुछ भी संदिग्ध मिलने पर एडीजी को तत्काल सूचना भेजने का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन


जोन के ग्यारह में से छह जिलों  कुशीनगर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, बहराइच, बलरामपुर और श्रावस्ती की सीमा नेपाल से सटी हैं। इन्हीं जिलों में अचानक से बड़ी संख्या में मस्जिद, मदरसे सामने आए हैं। खुफिया रिपोर्ट आने के बाद  एसएसबी और पुलिस ने सक्रियता बढ़ा दी है।

इन इलाकों में संदिग्ध लोगों और उनकी गतिविधियों पर भी निगरानी रखी जा रही है। खबर है कि खुफिया एजेंसियां अपने हिसाब से पड़ताल में जुटी हैं तो पुलिस मस्जिद, मदरसों में आने वाले फंड व लोगों की कुंडली तैयार कर रही है।
विज्ञापन


एडीजी जोन दावा शेरपा ने कहा कि पुलिस को 257 मस्जिद, मदरसो के बारे में जानकारी मिली है। इनसे जुड़े लोगों के गतिविधियों की जांच का आदेश दिया गया है। पुलिस निगरानी कर रही है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें