फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महराजगंज: सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट शेयर करना भाजपा नेता को पड़ा भारी, भेजे गए जेल

Mon, 06 Apr 2020 03:21 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, महराजगंज।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले की कोल्हुई पुलिस ने सोशल मीडिया में आपत्तिजनक पोस्ट करने पर भाजपा नेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। करीब आधा दर्जन लोगों ने एक पोस्ट को लेकर ट्विटर पर शिकायत दर्ज की थी। साइबर सेल मामले की जांच में लगी है।

विज्ञापन


बता दें कि कोरोना वायरस फैलाने के लिए कुछ लोगों ने फेसबुक पर सांप्रदायिक पोस्ट किया। आरोप है कि भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला मंत्री देवानंद देवराज ने भी इस पोस्ट को फेसबुक पर शेयर कर दिया।

इसकी जानकारी जब दूसरे समुदाय के लोगों को हुई तो उन्होंने ट्विटर पर मामले की शिकायत दर्ज कराई। साइबर सेल की ओर से मामले की जांच की गई।

एसओ कोल्हुई राम सहाय चौहान ने कहा कि आपत्तिजनक पोस्ट पर भाजपा नेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। इस तरह की हरकत करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। इकबाल सिद्धकी ने ट्विटर पर डीएम व एसपी को टैग करते हुए शिकायत दर्ज कराई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें