गोरखपुर में लॉकडाउन खत्म होने तक खाद्य पदार्थों को निर्धारित दर से ज्यादा पर नहीं बेचा जा सकेगा। रविवार को प्रशासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार खाद्य पदार्थों के दामों की सूची जारी की गई है। 14 अप्रैल तक सामान इन्हीं दरों पर बेंचे जाएंगे। अधिक कीमत वसूले जाने की शिकायत पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
चैंबर ऑफ कामर्स के अध्यक्ष व पूर्वांचल उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष रमेश चंद्र गुप्ता ने बताया कि प्रशासन के साथ व्यापारी भी लोगों की मदद में जुटे हैं। प्रशासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार 14 अप्रैल तक खाद्य पदार्थ पुराने रेट पर ही बेंचे जाएंगे।
14 अप्रैल तक इस रेट पर मिलेंगे सामान
- अरहर दाल 97-107 रुपये प्रति किलो
- चना दाल 63-75 रुपये प्रति किलो
- मसूर दाल 63- 75 रुपये प्रति किलो
- बासमती चावल 70-100 रुपये प्रति किलो
- सामान्य चावल 30-40 रुपये प्रति किलो
- सोयाबीन 70-80 रुपये प्रति किलो
- राजमा 95-105 रुपयो प्रति किलो
- रिफाइंड सोया 106-110 रुपयो प्रति लीटर
- रिफाइंड सनफ्लावर 115-120 रुपये प्रति लीटर
- सरसों का तेल 110-120 रुपये प्रति लीटर
- चीनी 39-44 रुपये प्रति किलो
- मैदा 32-40 रुपये प्रति किलो
- आटा 50 किलो 28 से 30 रुपये प्रति किलो
- आटा 10 किलो 32-34 रुपये प्रति किलो
- नमक (टाटा) 20 रुपये प्रति किलो
- नमक (आर्शिवाद, पंतजलि) 15-18 रुपये किलोग्राम