फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की पाठशाला: एसपी सिटी बोले, आम लोगों को नहीं, अपराधियों को पुलिस से डरना चाहिए

Fri, 29 Jul 2022 03:40 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बच्चों को संबोधित करते हुए कानून का पाठ पढ़ाया। एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने छात्राओं के लिए 1090 की विशेषता बताई। वही साइबर अपराध के बारे में भी जानकारी दी।
विज्ञापन
पुलिस की पाठशाला। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमर उजाला फाउंडेशन की अनूठी मुहिम के तहत शुक्रवार को सिविल लाइन स्थित एचपी चिल्ड्रन एकेडमी में पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों को 1090, डायल 112 आदि पुलिस सहायता से संबंधित नंबरों की जानकारियां दी गई।
विज्ञापन


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने कहा कि पुलिस से आम लोगों को डरने की जरूरत नहीं है बल्कि, पुलिस से अपराधियों को डरना चाहिए।



उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता के लिए अच्छे मित्रों का होना जरूरी है अगर अच्छे दोस्त होंगे तो वह हमेशा अच्छी सलाह देकर सही रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित करेंगे। वहीं खराब दोस्त हमेशा गलत रास्तों पर जाने के लिए ही प्रेरित करेंगे। ऐसे में हमेशा अच्छे दोस्तों का ही चुनाव करें उन्होंने कहा कि सफलता के लिए लक्ष्य को जरूर निर्धारित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें