फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मामूली बात को लेकर 60 साल से चल रहा था विवाद, पुलिस ने छह घंटे में सुलझाया

Mon, 15 Mar 2021 04:17 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर।

सार

  • त्रिलोकपुर पुलिस की मध्यक्षता के बाद सुलझ गया रास्ते का विवाद
  • 60 वर्ष से चल रहे रास्ते के विवाद को लेकर हुआ सुलह-समझौता

 
विज्ञापन
पुलिस। (सांकेतिक तस्वीरे) - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विवाद में परिवार टूटता है और तनाव की स्थित बन जाती है। इसमें जमीन का विवाद हो तो मामला और पेचीदा होता है। इसके लिए मारपीट, हत्या जैसी घटनाएं घटित हो जाती हैं। परिवार बर्बाद हो जाता है। मगर मुकदमें में हल नहीं निकलता है।

विज्ञापन


एक ऐसा मामला उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले के त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के बामदेई गांव का सामने आया है। यहां 60 वर्ष से चल रहे रास्ते के विवाद को सुलह-समझौता के जरिए त्रिलोकपुर पुलिस ने छह घंटे में सुलझा दिया। इसके बाद सड़क का निर्माण का रास्ता साफ हो गया।

क्षेत्र के बामदेई गांव निवासी अशोक कुमार पांडेय और रामप्रकाश पांडेय पट्टीदार हैं। इन दोनों लोगों के बीच में वर्ष 1962 से रास्ते का विवाद चल रहा था। इसमें कई बार मारपीट हुई। एसडीएम कोर्ट में मुकदमा चल रहा था। जो बच्चा था वह बूढ़ा हो गया। मुकदमें की पैरवी दूसरी पीढ़ी तक पहुंच गई। मगर उसका हल नहीं निकला और दोनों परिवारों के बीच संबंध अच्छे नहीं हुए।
विज्ञापन


मामला त्रिलोकपुर थाने तक पहुंचा तो त्रिलोकपुर थानाध्यक्ष रणधीर कुमार मिश्र ने गांव में पहुंचकर पंचायत के जरिए हल निकालने की बात कही। गांव में पहुंचे और दोनों पक्ष के लोगों को बैठाया। गांव के अन्य वरिष्ठ भी बुलाए गए। गांव में घंटों चली पंचायत और बैठक के बाद रास्ते का विवाद आपसी सहमति से निस्तारण करा दिया।

इतना ही नहीं दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे के गले मिलकर अपने गिले-शिकवे भी दूर कर दिया। जिसके बाद सड़क निर्माण का रास्ता साफ हो गया। इस दौरान एसआई जयप्रकाश तिवारी के अलावा गावं के लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें