फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटेज से सामने आई थी सच्चाई: सिद्धार्थनगर के पूर्व कर्मचारी की तलाश में दबिश, एटीएम खोलकर ले गए थे नगदी

Fri, 22 Sep 2023 10:48 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

नंदानगर के एसबीआई एटीएम में रुपये डाले गए थे। बैंक में रुपये न निकलने की कई शिकायतें आ रही थी। इसके बाद बैंक द्वारा वीडियो फुटेज की जांच की गई तो पाया गया कि छह अगस्त की शाम 4.50 बजे आठ बजे के बीच में संदिग्ध व्यक्ति द्वारा मशीन खोलकर रुपयों की निकासी की गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर एम्स इलाके के नंदानगर में एटीएम खोलकर 85 सौ रुपये निकालने के आरोपी की तलाश में पुलिस ने कई जगहों पर दबिश दी। आरोपी सिद्धार्थनगर का रहने वाला है, लेकिन फिलहाल वह घर से फरार है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, एसबीआई में कैश डालने वाली संस्था एमएस सिक्योर वॉल्यूस इंडिया लिमिटेड राप्ती नगर फेज चार के प्रबंधक शिवानंदन सिंह ने केस दर्ज कराया है। उनका कहना है कि संस्था सरकारी एवं प्राइवेट बैंकों के एटीएम में रुपये भरने का कार्य करती है।

इसे भी पढ़ें: फर्जी शिक्षक कांड: 13 साल बाद बर्खास्त हुई बंदना..फिर भी तीन साल से हक के लिए भटक रही असली वंदना
विज्ञापन


नंदानगर के एसबीआई एटीएम में रुपये डाले गए थे। बैंक में रुपये न निकलने की कई शिकायतें आ रही थी। इसके बाद बैंक द्वारा वीडियो फुटेज की जांच की गई तो पाया गया कि छह अगस्त की शाम 4.50 बजे आठ बजे के बीच में संदिग्ध व्यक्ति द्वारा मशीन खोलकर रुपयों की निकासी की गई है।
विज्ञापन


एम्स थाना पुलिस इसी शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच की तो सामने आया है कि सिद्धार्थनगर का रहने वाला एक युवक संस्था में कर्मचारी रह चुका है और उसने ही वारदात की है। एसओ मदन मोहन मिश्रा ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है, जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें