फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पुलिस ने उठाया झाड़ू, नागरिकों को दिया स्वच्छता का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए रविवार को हाथ में झाड़ू उठाकर आम जनता को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इस अभियान की अगुवाई एडीजी जोन मुथा अशोक जैन ने की। डीआईजी एस चन्नपा, एसएसपी राजकरन नय्यर सहित वरिष्ठ अधिकारियों, थाना व चौकी प्रभारियों ने भी बढ़-चढ़कर इसमें हिस्सा लिया।
विज्ञापन

सुबह आठ बजे से विंध्यावासिनी पार्क और दिग्विजयनाथ पार्क सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर सफाई का कार्य शुरू हुआ। अधिकारियों ने प्लास्टिक और अन्य कचरे को इकट्ठा कर सही ढंग से निस्तारित किया। इस दौरान लोगों से अपील की गई कि वे सार्वजनिक स्थलों को गंदा न करें और प्लास्टिक का उपयोग कम करें। एडीजी अशोक जैन ने कहा कि स्वच्छता केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है। हर नागरिक की भागीदारी जरूरी है। यह अभियान लोगों को जागरूक करने का प्रयास है। एसपी सिटी अभिनव त्यागी के नेतृत्व में गोरखनाथ मंदिर मेला परिसर और हार्बर्ट बांध क्षेत्र में भी सफाई अभियान चलाया गया। अधिकारियों ने जनता से आग्रह किया कि वे अपने आसपास साफ-सुथरा वातावरण बनाए रखें और प्लास्टिक कचरा खुले में न फेंके। इस पहल के जरिये पुलिस ने कानून के साथ समाज सेवा का संदेश भी दिया। इससे शहर में स्वच्छता के प्रति लोगों की भागीदारी बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें