सरदारनगर। चौरीचौरा थाना क्षेत्र के सोनबरसा बाजार निवासी अमरनाथ कश्यप ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि करीब डेढ़ माह पूर्व वह डुमरी खास में एक बरात में गए थे। डीजे पर नाचने को लेकर हुए विवाद में डुमरी खास निवासी रविंद्र यादव ने उनके साथ मारपीट की। इससे उनके बाएं हाथ की उंगलियों में फ्रैक्चर हो गया। किसी तरह जान बचाकर भागे। थाना प्रभारी वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज व धमकी की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।