पुलिस रोजाना गश्त करके कब्जा करने वालों को चेतावनी भी दे रही है। अफसरों का दावा है कि अतिक्रमण पूरी तरह से हटवाकर गलियारे को फिर से कनॉट प्लेस जैसा सुंदर बनाएंगे। इससे खरीदारी करने आने वाले लोगों को सुविधा तो होगी ही, गोलघर भी चमक जाएगा। उधर, व्यापारी भी नगर निगम के अफसरों से मुलाकात कर वार्ता से इसका हल निकालने की पहल कर चुके हैं, क्योंकि वे गलियारे का किराया देने का दावा करते हुए पूरी कार्रवाई को उत्पीड़न ठहरा रहे हैं।
एसपी ट्रैफिक श्याम देव ने कहा कि पुलिस की ओर से लगातार अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। दोबारा अतिक्रमण न हो, इसके लिए पुलिस को निगरानी के लिए भी कहा गया है।